आदेश चौहान : DUSU के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके है . इस साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तीन पोस्ट पर जीत दर्ज की है , वही NSUI केवल एक सीट ही जीत पाई है. आर्यन मान ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद जीता.
आर्यन मान को कितने वोट मिले .
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणामों के अनुसार प्रेसिडेंट पद के लिए 59882 मतों में से 28841 वोट लेकर आर्यन मान विजेता रहे, जबकि 12645 मत लेकर, NSUI की जोशलीन नंदिता चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं. दोनों ही उमीदवार जाट समाज से आते है, जिसकी वजह से मुकाबला जाट वर्सेस जाट का हो गया, जिसमें आर्यन मान ने बाजी मारी .
चार में से तीन पद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम, और एक पद NSUI को
उपाध्यक्ष पद के लिए कुल प्राप्त 59869 मतों में से 29339 मत प्राप्त करके NSUI के राहुल झांसला विजेता रहे . सचिव पद पर कुल प्राप्त 59863 मतों में से 23779 मत प्राप्त करके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुणाल चौधरी विजेता रहे . संयुक्त सचिव पद पर डले कुल 59919 मतों में से 21825 मत प्राप्त करके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दीपिका झा विजेता रहीं.
अमित शाह से लेकर, जेपी नड्डा मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी .
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विजय पर युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदैव युवाओं को राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है. यह विजय दर्शाती है कि युवा पीढ़ी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को अपना रही है, जो भारत को एक उज्ज्वल और सुदृढ़ भविष्य की ओर ले जाएगा .
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शानदार जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शानदार जीत के लिए सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह जीत केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं की है जो राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संघर्ष को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैंने भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में यही संस्कार जिए और सीखे हैं. यह परिणाम दर्शाता है कि दिल्ली के युवा ज्ञान, शील और एकता के उन विचारों और संघर्षों के प्रति अडिग हैं, जिन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दशकों पहले स्थापित किया था. यह युवा शक्ति भविष्य में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सशक्त, संस्कारित और आत्मविश्वासी राजधानी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेगी.’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जीत कि बधाई दी .
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ,कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई. यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है. इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी.
आखिर DUSU जैसे छोटे स्तर के चुनावो पर लोगो की दिलचस्पी क्यों है
DUSU जैसे चुनावो में देश की नजरें इसलिए रहती है, क्योंकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कई भूतपूर्व ,युवा नेता है जो DUSU के अध्यक्ष पद पे रह चुके है, और अब राष्ट्रीय राजनीति में भी छाप छोड़ रहे है, उनमें से कुछ बड़े नाम है , पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और विजय गोयल , जो DUSU से निकले है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी DUSU की अध्यक्ष रह चुकी है, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा भी DUSU की अध्यक्ष रह चुकी है.

