Toshi Gupta: डिजिटल युग के इस नए दौर में हम सब टेक्नोलॉजी, इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते की यह सोशल मीडिया हमारे लिए कितना खतरनाक हो सकता हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते एक ऐसे क्राइम के बारे में जो जाने अंजाने में हम सब कर देते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साइबर बुलिंग। आइये जानते हैं –

साइबर बुलिंग क्या होता हैं?

साइबर बुलिंग एक खतरनाक क्राइम हैं। जिसमें कोई दुसरा व्यक्ति आपको मोबाइल, इंटरनेट या सोशल मीडिया के ज़रिए परेशान करता हैं। अगर कोई आपको गेमिंग प्लेटफॉर्म या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी डराता, धमकाता, त या बदनाम करता हैं , तो वह एक साइबर बुलिंग हैं।

क्यो होते हैं साइबर बुलिंग के शिकार?

साइबर बुलिंग होने के बहुत से कारण होते हैं। जैसे-

1- सोशल मिडिया पर पहचान चुपाना आसान होता हैं। जिसका लोग गलत इस्तेमाल करके साइबर बुलिंग को अंजाम देते हैं।

2- आज के समय में दुसरा सबसे बड़ा कारण जलन या बदले की भावना। आज के दोरे के युवा छोटी सी बात को दिल से लगा लेते हैं। जिसकी वजह से साइबर बुलिंग का बढ़ा कदम उठाने से भी नहीं डरते।

3- कभी कबार लोग जाने – अंजाने मे ही सही पर दुसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं। जो की साइबर बुलिंग का ही हिस्सा हैं।

आपको बता दें, इस साल भारत में साइबर बुलिंग के कई मामले सामने आए हैं। अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो वहां 1.6 लाख मामले देखे गए। जबकि, उत्तर प्रदेश से 1.4 लाख और कर्नाटक से 1 लाख मामले सामने आए हैं।

साइबर बुलिंग से कैसे बचा जा सकता हैं?

साइबर बुलिंग से बचने के कुछ उपाए-

1- अंजाने लोगों की फ्रेंड रिकुएस्ट एक्सेप्ट ना करें।

2- अपनी फोटोज किसी से शेएर ना करें।

3- गलत मैसेज का जवाब न दें।

4- जरूरत पड़ने पर Cyber Crime Portal पर शिकायत करें।

5- जिस व्यक्ति से परेशानी हो उसे Block कर दें.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *