Baljinder Kaur: महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने क्रिकेट जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लीग ने न सिर्फ महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाई है, बल्कि खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति, पहचान और अवसरों में भी बदलाव लाया है। नई दिल्ली में हुए महिला प्रीमियर लीग के पहले मेगा ऑक्शन में 67 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शमिल रहीं। कुल 40 करोड़ 8 लाख रुपये खर्च हुए। कुल 73 स्लॉट भरे जाने थे।
खिलाड़ियों की बेस प्राइस (शुरुआती कीमत) ₹10 लाख से ₹50 लाख के बीच थी


WPL की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों का बढ़ता महत्व

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए WPL किसी उत्सव से कम नहीं है। यह लीग नई प्रतिभाओं को पहचान देती है और बड़े सितारों को और अधिक चमकने का मौका देती है। 2026 की नीलामी खास इसलिए भी है क्योंकि यह अब तक की सबसे प्रतिस्पर्धी नीलामी होने वाली है।

दीप्ति शर्मा बनीं WPL की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

दीप्ति शर्मा मेगा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी ने RTM के तहत 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। इस मामले में स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। आरसीबी ने उन्हें पहले सीजन 3.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

WPL Mega Auction 2026 की पांच महंगी खिलाड़ी

दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़, यूपी वॉरियर्ज
अमेलिया कर- 3 करोड़, मुंबई इंडियंस
शिखा पांडे- 2.40 करोड़, यूपी वॉरियर्ज
सोफी डिवाइन- 2 करोड़, गुजरात जायंट्स
मेग लैनिंग- 1.90 करोड़, यूपी वॉरियर्ज
टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों में से यूपी ने तीन खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। इसमें भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टॉप पर रहीं।

9 जनवरी से शुरू होगा WPL

बता दें कि डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर फरवरी-मार्च की अवधि में होने वाली यह लीग इस बार मेंस टी20 विश्व कप के चलते आगे बढ़ा दी गई है, जिसका आयोजन सात फरवरी से शुरू होगा। 5 फरवरी को WPL का फाइनल खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *