INDvsPAK

आदेश चौहान: 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का छठवां मैच भारत पाकिस्तान के बीच UAE के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन भारत में इस मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वजह है पाकिस्तान द्वारा भारत में पहलगाम हमले को अंजाम देना. उत्तरप्रदेश के लखनऊ में, लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आज BCCI का पुतला जलाकर इस मैच का विरोध किया . दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भी इंडिया पाक मैच को लेकर प्रदर्शन किया, कानपुर में AIMIM के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

क्या पैसे कमाने के लिए BCCI आतंकिस्तान के साथ मैच को राज़ी
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच , इन देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक अहम इंवेट होता है ,इसीलिए एक मैच से बीसीसीआई से लेकर आईसीसी और पीसीबी को अरबों रुपये की कमाई होती है. दरअसल, मैच के टिकट, टूर्नामेंट के आयोजक और विज्ञापनों से बड़ा रेवेन्यू आता है.


क्या आप जानते हैं इन दोनों देशों के बीच होने वाले मैच में टिकटों से कितनी कमाई होती है, विज्ञापन का क्या खर्च आता है?

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टिकिटो की कीमत 11,390 रुपये और 12,589 रुपये है.

आखिरी बार इंडिया पाकिस्तान मैच 23 फरवरी 2025 को चैम्पियंस ट्रॉफी में हुआ था , जिसकी कमाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
23 फरवरी 2025 को खेले गए इस मैच में टिकट की बिक्री से अनुमानित 1,09,49,77,296 रुपये की कमाई हुई, यानी एक मैच से टिकट के नाम पर 1 अरब 9 करोड़ 49 लाख 77 हजार 296 रुपए की कमाई हो, लिहाजा कोई भी क्रिकेट बोर्ड इंडिया पाक क्रिकेट मैच को बंद करके क्यों अपने पैर में कुल्हाड़ी मारेगा.

14 सितंबर के मैच की जबरदस्त एड फीस
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीवी पर 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए कंपनियों को 16 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे.इसके साथ ही विश्व कप के बाद क्रिकेट में सबसे महंगे विज्ञापनों में से एक बन जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *