Baljinder Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2025 में होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। इस सीरीज से पहले टीम 2025 की महिला वर्ल्ड कप जीतकर लौटी है ,ऐसे में फेंस की उम्मीदें और उत्साह दोनों ही खूब बढ़े हैं।

कब और कहां खेली जाएगी
यह पाँच मैचों की T20 सीरीज घरेलू मैदानों पर होगी।
पहले दो मैच विशाखापट्टनम में और बाकी तीन मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे ।
यह सीरीज टीम के लिए अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट यानी 2026 वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम कदम है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम

टीम की कमान संभालेंगी हरमनप्रीत कौर और उपकप्तानी करेंगी स्मृति मंधाना।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

क्यों है यह सीरीज अहम

यह सीरीज भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है 2025 वर्ल्ड कप जीत के बाद। इसलिए टीम का मनोबल ऊँचा होगा।
T20 फॉर्मेट में टीम की तैयारी को पुख्ता करने का मौका खासकर 2026 वर्ल्ड कप से पहले।
युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभव और अवसर ,टीम में चयन का मतलब है कि उन्हें बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

भारत की महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पाँच मैचों की टी20 सीरीज के लिए एक अच्छी और संतुलित टीम चुनी है। हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान। टीम में नई और अनुभवी दोनों तरह की खिलाड़ी हैं जिससे सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। यह सीरीज टीम को आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए तैयार करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *