रिपोर्ट, हर्ष उपध्याय : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान कैच करते हुए चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट आई है कि उनकी छोटी सी सर्जरी हुई है लेकिन अब वह पहले से बेहतर है। श्रेयस अय्यर फोन कॉल पर घर परिवार के सदस्य और दोस्तों से बात कर रहे हैं उन्होंने खाना भी शुरू कर दिया है श्री सलंकी अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे।

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की दूसरी मेडिकल रिपोर्ट जारी की

उन्होंने इस रिपोर्ट में बताया कि श्रेयस की चोट को तुरंत पहचान की गई और उनकी ब्लीडिंग को रोका गया। उनकी हालत स्थिर है और उन पर नजर बनाई रखी है। 28 अक्टूबर को दोबारा जांच हुई जिसमें उनकी काफी सुधार देखा गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत में विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है और उनकी सेहत में सुधार को देखती रहेगी।

श्रेयस अय्यर के माता-पिता सिडनी के लिए जल्द ही रवाना होंगे

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर के माता-पिता की वीजा प्रक्रिया में मदद की। जल्द ही वे सिडनी के लिए रवाना होंगे माना जा रहा है 29 अक्टूबर को सिडनी पहुंच जाएंगे। बीसीसीआई मेडिकल टीम के एक डॉक्टर के द्वारा उनकी सेहत नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *