Vishal Sharma

डिजिटल युग ने युवाओं को अपने टैलेंट को सामने लाने का नया मंच दिया है। भोपाल के विशाल कुमार शर्मा इसी दौर के चमकते सितारों में से एक हैं। थिएटर और दूरदर्शन से शुरुआत करके, यूट्यूब व सोशल मीडिया कंटेंट तक, और अब बिग बॉस व कलर्स टीवी के बड़े प्रोजेक्ट्स तक उनका सफ़र संघर्ष, जुनून और मेहनत से भरा रहा है।

शुरुआती संघर्ष और अनुभव

विशाल की दिलचस्पी अभिनय में स्कूल के दिनों से ही थी। कॉलेज पहुँचने पर उन्होंने थिएटर से शुरुआत की और कई नेशनल लेवल शो किए। इसके बाद उन्हें दूरदर्शन के सीरियल्स ‘वर्दी वाले’ और ‘दर्पण झूठ नहीं बोलता’ में अभिनय का अवसर मिला।

कंटेंट क्रिएशन की ओर रुख

2012 में उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘Make Vine’ बनाया और छोटे-छोटे कॉमेडी वीडियो तथा ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर काम करना शुरू किया। उनके काम को शुरुआती दिनों में ही गूगल जैसी बड़ी कंपनी से कोलैबोरेशन मिला। हालाँकि, 2016 में चैनल डिलीट हो जाने से उन्हें बड़ा झटका लगा और कुछ समय तक उन्होंने यूट्यूब से दूरी बना ली। लेकिन इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उन्होंने कंटेंट बनाना जारी रखा।

बिग बॉस और कलर्स सोशल स्क्वाड

विशाल का करियर नया मोड़ तब आया जब उन्हें बिग बॉस सीज़न 16 से जुड़ने का अवसर मिला। यही नहीं, वे पिछले तीन साल से कलर्स चैनल के लिए कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 से लेकर बिग बॉस 18 तक कंटेंट क्रिएट किया है।

सबसे खास अनुभव उनका बिग बॉस 17 के दौरान रहा, जब वे घर के अंदर भी कंटेंट क्रिएशन के लिए गए। यह उनके लिए न केवल एक बड़ा अवसर था बल्कि उनकी मेहनत और क्रिएटिविटी की पहचान भी थी।

इसके साथ ही, वे कलर्स सोशल स्क्वाड का अहम हिस्सा बने, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।

आगे की योजनाएँ

विशाल अब अपने कंटेंट क्रिएशन को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। वे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर नई कहानियाँ, स्क्रिप्ट्स और क्रिएटिव फॉर्मेट्स लाने पर काम कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को कुछ नया और ताज़ा अनुभव मिल सके।

आने वाले समय में “पति, पत्नी और पंगा” शो से content creator के रूप में जुड़ेंगे। इस प्रोजेक्ट पर वे जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं और दर्शकों को एक नया अनुभव देने की तैयारी कर रहे हैं।

विशाल शर्मा का सफ़र इस बात का उदाहरण है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं। थिएटर से लेकर बिग बॉस, कलर्स सोशल स्क्वाड और अब “पति, पत्नी और पंगा” जैसे प्रोजेक्ट्स तक उनका सफ़र युवा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक प्रेरणा है।

By rishita gangrade

I am Rishita Gangrade a passionate writer and content writer, contributing articles, features, and opinion pieces to news channels, magazines, and digital platforms. With a keen eye for detail and storytelling, I focus on delivering engaging, insightful, and impactful content that connects with readers and reflects real-world issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *