रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
भारत ने आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की थी। 20 साल बाद फिर अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले हैं। जल्द ही इस पर आधिकारिक ऐलान हो जायेगा।बीबीसी ने यह रिपोर्ट दी है कि इस बारे में आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो जाएगा। 26 नवंबर को ग्लास्गो मैं होने वाली जनरल एसेंबली की मीटिंग पर इस पर फैसला हो जाएगा। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होते हैं तो 100 वर्ष पूर्ण होंगे। 1930 में पहली बार कनाडा के हैमिल्टन में यह खेल हुए थे।
रिपोर्ट में कहा गया कि अहमदाबाद ने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा को पीछे छोड़ते हुए मेजबानी हासिल की है। कॉमनवेल्थ गेम की इवोल्यूशन समिति ने अहमदाबाद को चुना है।
•अबुजा दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स मेज़बानी में पिछड़ा
अबुजा दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम मेजबानी में पिछड़ा है। इससे पहले 2014 में उसकी अनदेखी कर ग्लास्गो को मेजबानी दी गई थी। ऐसे में नाइजीरिया को अभी इंतजार करना होगा। माना जा सकता है कि उसे 2034 खेलों के लिए चुना जा सकता है।
•कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी में आ रही दिक्कतें
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी को लेकर हालिया समय में दिक्कत सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने 2026 की मेजबानी से हाथ खींच लिए थे। इसके बाद ग्लास्गो को जिम्मेदारी दी गई। इस तरह से 2022 में यह खेल ब्रिटेन के बर्मिंघम में कराए गए क्योंकि साउथ अफ्रीका शहर डरबन हट गया था।
