Muskan Garg: जब हम नॉर्वे जैसे, दुनिया की सबसे सुंदर, बर्फीली और प्राकृतिक जगहों से भरे देश की कल्पना करते हैं लंबी-गहरी घाटियाँ , बर्फीले पहाड़, सर्दियों में पहाड़ी ऊंचे इलाके तो विदेश का रुक छोड़ो क्योंकि इन विशेषताओं की झलक भारत में भी मिलती है। खासकर दिबांग वेली और नारकंडा वेली में जिसको भारत का नॉर्वे भी कहा जाता है। दिबांग वेली अपनी घाटियों, नदियों और जंगलों से नॉर्वे की तरह प्राकृतिक सुंदर दिखाई देता है और सर्दियों में हरी-भरी वादियों और ठंडे मौसम से नारकंडा भी नॉर्वे के पहाड़ों की तरह लगता है।
दिबांग वेली: भारत का ‘फ्योर्ड-लैंड’:
दिबांग वेली, जो उत्तर-पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, अपनी गहरी घाटियों, घने जंगलों और नदियों के लिए मशहूर है। विशेष रूप से यहाँ की घाटियाँ, ज्यों-ज्यों नदियाँ (विशेषकर दिबांग नदी) जो पर्वतीय हिमाच्छादित चोटियों के बीच बहती हैं और नॉर्वे के फ्योर्ड्स जैसी छवि बनाती हैं। यह इलाका इतना दूर और कम आबादी वाला है कि सघन वन, शांत नदी, पहाड़ी पेड़-पौधे और प्रकृति की असीम सुंदरता यहाँ अब भी जिंदा है। दिबांग वेली में अक्सर बर्फ और ठंड के मौसम, नदियों की बहती चमक, और पहाड़ों का सन्नाटा इन सबका संयोजन इसे “भारत का नॉर्वे” कहलाने के लायक बनाता है और शांति प्रकृति की गोद में पला ये इलाका इसकी सुंदर देखते ही बनती है।
नारकंडा वेली: हिमाच्छादित पहाड़ों में नॉर्वे का नजारा:
नारकंडा हिमाचल प्रदेश के शिमला डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसकी ऊँचाई लगभग 2,708 मीटर है। सर्दियों में जब बर्फ अपने पूरी भव्यता में होती है, तब नारकंडा के हल्के पहाड़ी ढलान, देवदार और पाइन के जंगल, और हिमाच्छादित नज़ारे यह सब मिलकर नॉर्वे जैसी वर्दीदार सुंदरता पैदा करते हैं। इसके अलावा नारकंडा स्कीइंग और अन्य विंटर स्पोर्ट्स के लिये भी प्रसिद्ध है इससे यहाँ का अनुभव पूरे उत्तर-यूरोप के बर्फीले पहाड़ों जैसा महसूस होता है। भीड़-भाड़ और शहरो की ऊंची व्यावसायिकता से दूर, नारकंडा एक शांत, सुकून भरा ठिकाना है जहाँ बर्फ, पहाड़, ठंडी हवाएं और फैरी-टेल जैसी वादियाँ आपको वहां खो जाने का एहसास कराती हैं।
भारत विविधताओं का देश है अलग-अलग भू-भाग, अलग-अलग जलवायु और अलग-अलग प्राकृतिक सौंदर्य। लेकिन अगर आप वास्तव में कोई दृश्य चाहते हैं जो आपको नॉर्वे की याद दिलाता है जहाँ पहाड़, बर्फ, घाटियाँ, गहरी नदियाँ, जंगल और शांत वातावरण हैं तो दिबांग वेली और नारकंडा वेली आपके लिए सबसे अच्छे स्थान हैं। नारकंडा, जिसे “भारत का नॉर्वे” कहा जाता है, हिमाच्छादित पहाड़ों में सर्दियों का नॉर्डिक अनुभव देता है, और दिबांग वेली, जहाँ फ्योर्ड-सदृश घाटियों और नदियों की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है, ये जगह आपकी यात्रा करने वाली जगहो की लिस्ट में शामिल होने लायक है।
