Baljinder Kaur: सिलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हों, लेकिन जब भी दोनों साथ में नजर आते हैं तो फैंस की नजरें उन पर टिक जाती हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका कूल और ट्विनिंग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

एयरपोर्ट पर दिखी खास केमिस्ट्री

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेने पहुंचे विराट और अनुष्का को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि दोनों लगभग एक जैसे रंग के आउटफिट में नजर आए, जिससे उनका ट्विनिंग स्टाइल साफ झलक रहा था। अनुष्का शर्मा ने ऑफ-व्हाइट रंग का सिंपल और एलीगेंट कुर्ता पहना हुआ था जिस पर हल्के फूलों की डिजाइन बनी थी। उन्होंने अपने लुक को बेहद सादगी के साथ कैरी किया। खुले बाल और काले सनग्लासेस के साथ उनका अंदाज काफी फ्रेश और क्लासी लग रहा था।
वहीं विराट कोहली भी स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने क्रीम कलर की शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी थी। काले चश्मे और हल्की मुस्कान के साथ विराट का लुक काफी स्मार्ट और आकर्षक लग रहा था। दोनों साथ में बेहद कूल और परफेक्ट कपल लग रहे थे।

सोशल मीडिया पर मिली ढेरों तारीफें

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी। विराट और अनुष्का की खास बात यही है कि वे भारी-भरकम फैशन के बजाय सादगी और आरामदायक स्टाइल को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि उनका हर लुक फैंस को खास लगता है। दोनों की बॉन्डिंग और सहजता भी लोगों को काफी पसंद आती है।

क्रिकेट में चमके विराट

अगर काम की बात करें तो हाल ही में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 240 रन बनाए। इस दौरान एक शानदार शतक और एक अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकला। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। विराट का यह फॉर्म आगामी मैचों के लिए टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।


‘छकड़ा एक्सप्रेस’ से वापसी करेंगी अनुष्का

वहीं अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्म ‘छकड़ा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *