फिल्म, टीवी और रेडियो की दुनिया में सुदीप्ता की यात्रा

सुदीप्ता सक्सेना का नाम आज फिल्म, वेब सीरीज और रेडियो जगत में विशेष पहचान रखता है। इंदौर की भट्टाचार्य फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सुदीप्ता ने अपनी कला की शुरुआत थियेटर से की। उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई सभी थियेटर से जुड़े हुए थे। उनकी मां जैनती भट्टाचार्य एक प्रसिद्ध थिएटर एक्ट्रेस थीं।

सुदीप्ता ने अपनी शुरुआती एक्टिंग यात्रा अपने पिता की याद में किए गए ड्रामा फेस्टिवल से की। इसके बाद उन्होंने 2003 में बॉम्बे (मुंबई) जाकर अपनी पहली फिल्म “हो गइल बा प्यार उड़निया वाली” में दिनेश लाल निरहुआ की मां का रोल निभाया। हालांकि उस समय उन्हें पूरी तरह से एक्टिंग में करियर बनाने का निश्चित निर्णय नहीं था।

इंदौर में उन्होंने डीडी किसान के लिए 52 एपिसोड वाला सीरियल “हँसता गाता गाँव हमारा” किया। वहीं 2019 में भोपाल में वेब सीरीज “जुर्म और जज़्बात” में उनका चयन हुआ। उनकी भूमिका इतनी प्रभावशाली रही कि राइटर और डाइरेक्टर ने उन्हें आगे कई एपिसोड्स के लिए चुना। इसके बाद उन्होंने सावधान इंडिया, मौका ए वारदात, क्राइम वर्ल्ड, महरानी 2, घर वापसी जैसी कई लोकप्रिय वेब सीरीज और टीवी शो में काम किया।

सुदीप्ता ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है, जिनमें पुष्प मसाले, कंट्री डिलाइट मिल्क, विजन 11 (कृष्णा अभिषेक के साथ), सोल फूड इंडिया और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के एड शामिल हैं।

संगीत और रेडियो की दुनिया

सुदीप्ता केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि संगीत में भी सक्रिय रही हैं। उनकी कई एल्बम्स टी-सीरीज़ से रिलीज़ हुईं जैसे “चुनरिया माता की”, “माँ कामाख्या तेरी जय हो”, “जय माँ देवी” आदि।वे इंदौर की पहली रेडियो मिर्ची आरजे बनीं और बाद में बिग एफएम की प्रोग्रामिंग हेड भी रहीं। रेडियो ने उन्हें अपनी संवाद कला को निखारने का मंच दिया।

फिल्मों और वेब सीरीज़ का सफर

सुदीप्ता ने भोजपुरी फिल्म “हो गइल बा प्यार ओढ़निया वाली से” से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद “चरवाहा बाबू” (महुआ टीवी), डीडी किसान का धारावाहिक “हँसता गाता गाँव हमारा” और कई वेब सीरीज़ और टीवी शोज़ से पहचान मिली।

उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:

  • फिल्म “पटना शुक्ला” (रवीना टंडन के साथ)
  • “कर्तम भुक्तम” (श्रेयस तलपड़े के साथ)
  • सोनी लिव की “गर्मी” और “महारानी 2”
  • जियो हॉटस्टार की “घर वापसी”, “सावधान इंडिया”
  • ज़ी 5 की “मौका-ए-वारदात”
  • शेमारू टीवी की “क्राइम वर्ल्ड”, “जुर्म और जज़्बात”
  • पॉकेट FM की शॉर्ट फिल्म “The Visit”
  • Kuku TV की “मिस्टिक ब्लू”

उनकी आगामी फ़िल्में हैं – “गौरीशंकर गौहरगंज वाले”, “अवस्थी vs अवस्थी”, “साल-ए-आशिक”, “मसीहा”, “कुर्की”, “बिजली का लट्टू”, “लव डेज़”, “जय सहस्त्रबाहु” और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ “Date with Seniors”।

सुदीप्ता का हर किरदार खास और यादगार रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर रोल में इम्प्रोवाइजेशन और भावनाओं का भरपूर इस्तेमाल किया है, जिससे उनके कैरेक्टर में जीवन और वास्तविकता का अहसास होता है।

हाल की उपलब्धि: Homebound

हाल ही में सुदीप्ता सक्सेना फिल्म “Homebound” में नजर आईं, जिसमें उन्होंने इशान खट्टर की मां का रोल निभाया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नामांकित हुई और कांस में 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन के लिए चुनी गई। होमबाउंड फिल्म के लिए सुदीप्ता का ऑडिशन, प्रसिद्द कास्टिंग डायरेक्टर जोगी मलंग जी ने खुद लिया था| नीरज घेवान जी को उनका अभिनय पसंद आया और इस तरह ईशान खट्टर की अम्मी के किरदार के लिए, सुदीप्ता की कास्टिंग हुई थी|

आगामी प्रोजेक्ट्स

सुदीप्ता की आगामी फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:

  • गौरीशंकर गौहरगंज वाले – गोविंद नामदेव के साथ
  • अवस्थी vs अवस्थी – परमब्रत चटर्जी के साथ
  • साल ए आशिक, मसीहा, कुर्की – चंकी पांडे के साथ
  • बिजली का लट्टू, डेस्टिनी, लव डेज, जय सहस्त्रबाहु – राजीव वर्मा के साथ
  • डेट विथ सीनियर्स (DWS) – एल्विश यादव के साथ

चुनौतियाँ और अनुभव

सुदीप्ता ने अपने करियर की शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना किया। भोजपुरी फिल्म में भाषा की बाधा, मेकअप और किरदार के लिए कई घंटों तक तैयारी, लंबी शूटिंग और स्क्रीनिंग अनुभव—इन सबने उन्हें मजबूत और आत्मविश्वासी बनाया। उन्होंने सीखा कि इम्प्रोवाइजेशन, समर्पण और अच्छे कर्म ही सफलता की कुंजी हैं।

परिवार का समर्थन और प्रेरणा

सुदीप्ता बताती हैं कि शादी के बाद परिवार और इन-लॉज़ का समर्थन कितना महत्वपूर्ण था। अक्सर लोग सोचते हैं कि शादी के बाद इन-लॉज़ की मनाही या दबाव के कारण महिला डिप्रेशन में चली जाती है। लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं हुआ। उनके पति सुनील सक्सेना और ससुराल वालों ने उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट किया।

उनके माता-पिता, पति और पूरे परिवार ने उनके काम और करियर में हमेशा उनका साथ दिया। उनके ससुर B.N. सक्सेना और माता-पिता ने उन्हें दूरदर्शन के शो में बैठकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके लिए शूटिंग के अवसर सुनिश्चित किए। उनके परिवार ने उनके सपनों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी बेटी पूजा सक्सेना और नातिन निष्का और जमाई नीरव हेतावल भी उनके काम से बेहद खुश हैं।

सुदीप्ता का संदेश

सुदीप्ता सक्सेना अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहती हैं कि किसी भी कलाकार के लिए ईमानदारी, साफ नियत और मेहनत सबसे जरूरी हैं। उनका मानना है कि जहां भी आप हैं, वहां श्रेष्ठता के साथ काम करें और हमेशा सीखने के लिए तैयार रहें। उन्होंने अपने दर्शकों और नए कलाकारों को यही संदेश दिया कि छोटे शहर में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

सुदीप्ता सक्सेना की यात्रा यह दर्शाती है कि प्रतिभा, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनके अनुभव और कार्य न केवल प्रेरणादायक हैं बल्कि उन लोगों के लिए मिसाल भी हैं जो फिल्म, टीवी और रेडियो की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

By rishita gangrade

I am Rishita Gangrade a passionate writer and content writer, contributing articles, features, and opinion pieces to news channels, magazines, and digital platforms. With a keen eye for detail and storytelling, I focus on delivering engaging, insightful, and impactful content that connects with readers and reflects real-world issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *