Baljinder Kaur: बीते दिनों में बॉलीवुड में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं जो माता-पिता बने हैं। बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक सिद्धार्थ-कियारा एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने आज एक बेहद ख़ास पल फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी की पहली झलक दिखाई और उसका नाम भी रिवील किया। इस खुशनुमा खबर ने उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
पहली झलक और नाम की घोषणा
सिद्धार्थ और कियारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपनी लाड़ली के पैरों को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नन्ही सी परी के पैर नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी ने ऊन के मोजे (सॉक्स) पहन रखे हैं। साथ ही कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है। दरअसल सिड-कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। इसके साथ सिड-कियारा ने अपनी बेटी की पिक्चर के साथ कैप्शन भी लिखा है और कहा है कि हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक।
उन्होंने लिखा:
“From our prayers, to our arms… our divine blessing, our princess, Saraayah Malhotra”
सिद्धार्थ-कियारा की नई दुनिया
आपको बता दें कि इसी साल 15 जुलाई में सिद्धार्थ-कियारा माता पिता बने हैं। मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने उस समय कहा था कि वह अपने पहले पेरेंटहुड सफर को ‘पारिवारिक रूप से’ शांत और निजी रखना चाहते हैं। मां बनने के बाद से ही भले ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है और उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी की तस्वीरें न लें। लेकिन न्यू मॉम कियारा सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी को शेयर करना नहीं भूली। वो अक्सर इस से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों शादी के दो साल बाद पहली बार मम्मी-पापा बने।
Saraayah Malhotra के जन्म के साथ, Kiara और Sidharth की ज़िंदगी में एक नया और खुशहाल अध्याय शुरू हुआ है। अब उनका प्यार और परिवार उनकी प्यारी बेटी के रूप में। इस पल ने उनकी ज़िंदगी को और भी खास और खुशहाल बना दिया है।
