Muskan Garg: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी फिल्मों, फिटनेस और व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार वह चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। रकुल ने कहा, “मैं अजय सर को अपना दोस्त नहीं बता सकती। वह मेरे लिए उससे कहीं अधिक हैं। ” उनका यह बयान सोशल मीडिया और फैंस में तुरंत वायरल हो गया।

अजय देवगन मेरे लिए सिर्फ को-स्टार नहीं: रकुल प्रीत सिंह:

हाल ही में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जैसे दे दे प्यार दे और थैंक गॉड। हमेशा सेट पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही है। लेकिन रकुल को लगता है कि अजय देवगन को सिर्फ “दोस्त” कहने से रिश्ते को छोटा के करदेना जैसा होगा। उनका कहना था कि: “अजय सर मेरे लिए एक मेंटर हैं, एक गाइड हैं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है: कैमरे के सामने भी और जिंदगी में भी। उनके अनुभव का फायदा मुझे हमेशा मिला है।”

दोस्ती’ से ऊपर है ये रिश्ता:

रकुल ने कहा कि, वह अजय देवगन का बहुत सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं, चाहे प्रोफेशनलिज़्म हो या सेट पर अनुशासन। उनका कहना था कि: “हमारे बीच जो समझ और सम्मान है, उसे मैं सिर्फ दोस्ती का नाम नहीं दे सकती। मेरे लिए वो फैमिली जैसे हैं।”

रकुल का यह बयान यह बताता है कि फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिश्ते अक्सर सतही कहे जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो गहराई और सम्मान पर खड़े होते हैं।

फैंस ने किया रकुल के बयान का समर्थन:
रकुल और अजय देवगन की जोड़ी की फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। कई लोगों ने लिखा कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा नैचुरल और मजबूत रही है, और उन्हें वास्तविक जीवन में उनकी प्रतिक्रिया देखकर खुशी हुई।

रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपनी फिल्मों में नजर आएंगी, जबकि अजय देवगन भी कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहे हैं। अब फैंस को उन दोनों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *