Suvangi Pradhan: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं, और उनके साथ लौट आया है वही पुराना, मस्ती भरा कन्फ्यूजन, जिसने पहली फिल्म को सुपरहिट बनाया था। किस किसको प्यार करूं 2 अपने नाम की तरह ही मल्टी लेयर रिश्तों, गलतफहमियों और जोरदार पंचलाइनों से लबरेज है। फिल्म में लॉजिक भले कम हो, लेकिन मनोरंजन का डोज पूरा-पूरा भरा हुआ है।
फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहली किस्त खत्म हुई थी
कपिल का किरदार शिव कुमार, जो पहले ही तीन पत्नियों और एक गर्लफ्रेंड के बीच संतुलन बनाने में जूझ रहा था, इस बार और बड़े झमेले में फंस जाता है। ऑफिस में नई बॉस की एंट्री, पड़ोस में रहने वाली एक महत्वाकांक्षी इन्फ्लुएंसर, और परिवार के लोगों के शक्की व्यवहार ने कहानी को और मजेदार बना दिया है।
हर सीन में कपिल की टाइमिंग एक बार फिर साबित करती है कि उनकी कॉमेडी का मुकाबला करना आसान नहीं
उनकी मासूमियत भरी एक्टिंग और फटाफट डायलॉग डिलीवरी पर दर्शक खूब हँसते दिखाई देते हैं। खासकर वो सीन्स, जहां चारों औरतें एक ही फ्रेम में हों और कपिल उनका भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग बहाने बनाते दिखते हैं, वही क्लासिक किस किसको प्यार करूं वाला क्रेज वापस ले आते हैं।
फिल्म में इस बार नए कलाकारों ने भी फ्रेशनेस भरी है
कपिल के साथ फीमेल स्टारकास्ट की एनर्जी स्क्रीन पर अच्छी तरह उभरती है। म्यूजिक हल्का-फुल्का है, जो कहानी की मस्ती के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। निर्देशन में भी कॉमिक टेंपो बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई है। कपिल शर्मा के फैंस के लिए यह एक पूरा मनोरंजन पैकेज है।
