Salman Khan recent statement against Baluchistan


Suvangi Pradhan: बॉलीवुड के सुपरस्टार और ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर एक नया कानूनी मामला खड़ा हो गया है…राजस्थान के कोटा कनज्युमर कोर्ट में एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जिस पान मसाला ब्रांड का प्रचार किया है, उस विज्ञापन में उपभोक्ताओं को भ्रामक जानकारी दी गई है…


भाजपा नेता इन्दर मोहन सींह हनी ने पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन परकिया है दावा
शिकायतकर्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय वकील एवं भाजपा नेता इन्दर मोहन सींह हनी हैं, जिन्होंने दावे किए हैं कि पान मसाला ब्रांड ने विज्ञापन में यह दावा किया है कि उत्पाद में केसर संक्रमित ईलाइची और केसर संक्रमित पान मसाला शामिल है जबकि एक सामान्य पैकेट की कीमत मात्र लगभग 5 रुपय है… वहीं केस में यह तर्क प्रस्तुत किया गया है कि केसर प्रति किलो लाखों रुपये में बिकता है, इस लिहाज से इसे इतनी कम कीमत वाले उत्पाद में शामिल होना तथ्य के अनुरूप नहीं लगता…


बड़े अभिनेता द्वारा ऐसे उत्पाद का प्रचार करना सामाजिक दृष्टि से है संवेदनशील
कोटा उपभोक्ता अदालत ने इस शिकायत को स्वीकृति देते हुए सलमान खान और राजश्री पान मसाला के विरुद्ध नोटिस जारी किया है… आगामी सुनवाई 27 नवंबर 2025 को तय हुई है…शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक बड़े नामचीन अभिनेता द्वारा ऐसे उत्पाद का प्रचार करना सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील है, खासकर युवा वर्ग पर इसका प्रभाव अधिक हो सकता है… शिकायतकर्ता का तर्क है कि पान मसाला और तंबाकू संबंधित वस्तुओं से जुड़े स्वास्थ्य खतरे बढ़ते जा रहे हैं, और ऐसे विज्ञापन उन्हें सामान्य वस्तु की तरह प्रस्तुत कर सकते हैं…


क्या इस तरह की विज्ञापन और प्रथाओं पर नियामक हस्तक्षेप होगा
ब्रांड या सलमान की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक नहीं हुई है…मामले में अब यह देखा जाना है कि अदालत कौन से निर्देश जारी करती है और क्या इस तरह की विज्ञापन और प्रथाओं पर नियामक हस्तक्षेप होगा…यह मामला न सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों के ब्रांड प्रचार में दायित्व को पुन प्रकाश में ला रहा है, बल्कि विज्ञापन नियमों और उपभोक्ता संरक्षण के मुद्दों को भी उभार रहा है विशेषकर उन उत्पादों के लिए जिनका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *