Suvangi Pradhan: खान परिवार में इस बार खुशी का माहौल दोगुना हो गया। मौका था खास जश्न का, एक ओर थे बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान, जिनकी शादी को कई दशक बीत चुके हैं, वहीं दूसरी ओर थी उनकी बेटी अर्पिता खान शर्मा और दामाद आयुष शर्मा की शादी की सालगिरह। दोनों कपल्स की सालगिरह एक ही दिन होने के चलते परिवार ने इसे डबल सेलिब्रेशन में बदल दिया।


इस मौके पर पूरे खान परिवार ने एक साथ इकट्ठा होकर जश्न मनाया
खास बात यह रही कि इस फैमिली गेट-टुगेदर में सपरस्टार सलमान खान भी मौजूद रहे। उनके साथ सोहेल खान, अरबाज़ खान, बच्चे, रिश्तेदार और फैमिली फ्रेंड्स भी नजर आए। अर्पिता और आयुष के बच्चों आहित और आयत ने जश्न में और रंग भर दिया। बच्चों ने केक कटिंग के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं फैमिली की नन्ही स्टार शूरा भी सभी के बीच केंद्र में रही और उसकी मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।


माहौल पूरे समय बेहद गर्मजोशी, हंसी मजाक और प्यार से भरा रहा
सेलिब्रेशन की अंदर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैन्स इस फैमिली बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि खान परिवार जब भी साथ आता है, एक पॉज़िटिव और प्यारा माहौल देखने को मिलता है।


अर्पिता और आयुष की जोड़ी, अपने प्यार और साथ के लिए मशहूर है
सलीम खान और सलमा खान की जोड़ी आज भी हर किसी के लिए मिसाल बनी हुई है। उनकी लाइफ और रिश्ता इंडस्ट्री में एक मजबूत उदाहरण माना जाता है। इस खास मौके पर घर को खूबसूरती से सजाया गया था। हल्की रोशनी, फूलों की सजावट और फैमिली की हंसी के साथ रात एक यादगार जश्न में बदल गई। खान परिवार का यह डबल सेलिब्रेशन इस बात का सबूत है कि चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, परिवार के लिए समय निकालना ही असली खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *