Suvangi Pradhan: अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा हक् के रिलीज से कुछ दिन पहले ही उसे कानूनी संकट का सामना करना पड़ रहा है… यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब उसमें फेर फार हो सकती है…


शाहबानो बेगम की बेटी सिद्दीका बेगम ने फिल्म निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस
शाहबानो बेगम की बेटी सिद्दीका बेगम ने फिल्म निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में उनकी माँ की निजी जिंदगी का चित्रण बिना अनुमति के किया गया है…उन्होंने मांग की है कि फिल्म का प्रचार-प्रसार, स्क्रीनिंग और रिलीज तुरंत रोकी जाए…नोटिस में मुख्य रूप से यह तर्क दिया गया है कि फिल्म में नाम, पहचान और निजी घटनाएँ शामिल हैं, जबकि निर्माता उसे सिर्फ प्रेरित कहानी बताने का दावा कर रहे हैं… निर्देशक सुपर्ण वर्मा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में यामी गौतम और इमरान हाशमी हैं…


मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में चल रहा है यह मामला
यह फिल्म ऐतिहासिक मामले मोहम्मद अहमद खान बनाम शाहबानो बेगम से प्रेरित बताई जा रही है… उस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिला को गुजारा भत्ता देने का अधिकार दिया था… सिद्दीका बेगम का कहना है कि उनकी माँ की निजी जीवन-कहानी को बिना लिखित सहमति के व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उनकी गरिमा, प्रतिष्ठा व निजी जीवन के उल्लंघन के दायरे में आता है…दूसरी ओर निर्माता पक्ष का दावा है कि यह एक काल्पनिक कहानी है और फिल्म में स्पष्ट डिस्क्लेमर है कि यह प्रेरित है, ना कि बायोपिक, इसलिए उन्होंने सहमति लेने की आवश्यकता न होने का तर्क दिया है…मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में यह मामला चल रहा है, जिसमें कोर्ट ने निर्माता पक्ष से डिस्क्लेमर का रिकॉर्ड पेश करने को कहा है…


कोर्ट ने नोटिस का फिल्म की रिलीज़ पर क्या असर पडेगा
अगर कोर्ट ने नोटिस में उठाये गए बिंदुओं को गंभीर माना, तो रिलीज़ पर रोका लग सकता है या रिलीज शर्तों के साथ हो सकती है… दूसरी ओर, अगर निर्माता पक्ष का पक्ष सुना गया तो फिल्म समय पर रिलीज़ हो सकती है…फिल्म की रिलीज़ से पहले यह विवाद चर्चा में आ गया है कि फिल्म-निर्माता किसी की निजी जिंदगी, पहचान या संघर्ष को पर्दे पर उतारने से पहले कितनी सावधानी बरतते हैं…देखने की बात है कि न्यायालय इस मामले में क्या दिशा निर्देश जारी करता है और फिल्म की रिलीज़ पर क्या असर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *