Dhurandhar collects 145 crores on weekends

Suvangi Pradhan: बॉलीवुड में इन दिनों मल्टी-पार्ट फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसकी ताजा मिसाल बनी है फिल्म ‘धुरंधर’। फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस और स्ट्रॉन्ग स्टोरी प्लानिंग के बाद अब इंडस्ट्री के बड़े नाम भी इसी मॉडल को अपनाने की तैयारी में हैं।
शाहरुख और भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘किंग’ और ‘लव एंड वॉर’ को अब दो पार्ट में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं
‘धुरंधर’ को शुरू से ही दो हिस्सों में प्लान किया गया था। मेकर्स ने कहानी को जल्दबाजी में समेटने के बजाय कैरेक्टर डेवलपमेंट, इमोशनल ग्राफ और बड़े क्लाइमैक्स को अलग-अलग पार्ट्स में पेश करने की स्ट्रैटेजी अपनाई। इसका असर यह हुआ कि दर्शकों को न सिर्फ कहानी से जुड़ने का पूरा मौका मिला, बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
अब शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी नई रणनीति बनाई जा रही है
पहले यह फिल्म सिंगल पार्ट में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स मानते हैं कि कहानी का स्केल और शाहरुख के किरदार की गहराई को देखते हुए इसे दो पार्ट में रिलीज करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इससे दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बनी रहेगी और फ्रेंचाइज़ वैल्यू भी मजबूत होगी।
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी इसी राह पर चल सकती है
भंसाली की फिल्मों की पहचान भव्यता, इमोशन और गहराई होती है। सूत्रों की मानें तो ‘धुरंधर’ की सफलता ने भंसाली को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहानी को दो हिस्सों में बांटकर और ज्यादा विस्तार से पेश किया जाए, ताकि हर किरदार को पूरा न्याय मिल सके। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर ‘किंग’ और ‘लव एंड वॉर’ दो पार्ट में आती हैं, तो यह बॉलीवुड में स्टोरीटेलिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि सही प्लानिंग और मजबूत कंटेंट के साथ मल्टी-पार्ट फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *