Suvangi Pradhan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अपने प्रशंसकों और परिवारवालों ने एक बार फिर भावपूर्ण विदाई दी। मंगलवार सुबह हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट पर उनके अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर पूरा देओल परिवार मौजूद रहा और वातावरण भावुकता से भर गया।
घाट पर मौजूद लोग हर-हर गंगे और ओम शांति के मंत्रोच्चार में शामिल हुए शामिल
धर्मेंद्र के बड़े बेटे और अभिनेता सनी देओल अपने पुत्र करण देओल के साथ सबसे आगे दिखाई दिए। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार अस्थियां कलश में लेकर परिवार ने सबसे पहले ब्रह्मकुंड पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद करण देओल ने अपने पिता सनी और चाचा बॉबी देओल की मौजूदगी में गंगा में अस्थियां प्रवाहित कीं।
सभी ने नम आँखों से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी
इस दौरान बॉबी देओल, ईशा देओल और परिवार के अन्य सदस्य भी एक साथ नजर आए। पूरे समारोह में सादगी और शांति का वातावरण रहा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और रस्म बिना व्यवधान पूरी हो सके। धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही पूरे देश में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें याद किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने उनके योगदान, सरल स्वभाव और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
धर्मेंद्र के पारिवारिक संस्कार, रिश्तों के प्रति सम्मान और सादगी को लोग आज भी मिसाल के रूप में देखते हैं
हरिद्वार में किए गए अस्थि विसर्जन के साथ धर्मेंद्र को अंतिम विदाई का एक और चरण पूरा हो गया। देओल परिवार अब जल्द ही मुंबई में एक प्रार्थना सभा आयोजित करेगा, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके करीबी शामिल होंगे। धर्मेंद्र की विरासत न केवल फिल्मों के जरिए, बल्कि उनके व्यक्तित्व और आदर्शों के माध्यम से भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
