Suvangi Pradhan: मुंबई में रविवार रात टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। शो के शानदार फिनाले और दमदार टीआरपी के बाद रखी गई इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई जाने माने चेहरे शामिल हुए।
खास बात यह रही कि पार्टी में शो के होस्ट सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली
सलमान खान ब्लैक आउटफिट में नजर आए और हमेशा की तरह अपने स्वैग से फैंस का दिल जीत लिया। ऑल-ब्लैक लुक में सलमान ने जैसे ही पार्टी में एंट्री की, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उनकी ओर घूम गईं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल में सलमान बेहद डैशिंग लगे। फैंस और मीडिया के लिए यह पल किसी ट्रीट से कम नहीं था।
तान्या मित्तल का साड़ी अवतार भी खूब सुर्खियां बटोरता नजर आया
तान्या ने ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर ग्लैमरस टच दिया और अपनी मुस्कान से सभी का ध्यान खींच लिया। उनका यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा फरहाना, अमाल समेत शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। सभी सितारे बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे। पार्टी के दौरान कंटेस्टेंट्स ने शो से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए और बिग बॉस 19 की जर्नी को याद किया।
सक्सेस पार्टी का माहौल बेहद जश्न भरा रहा
म्यूजिक, डांस और सेलेब्रेशन के बीच सभी ने शो की सफलता का जमकर आनंद लिया। बिग बॉस 19 ने इस सीजन में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा और यही वजह रही कि इसकी सक्सेस पार्टी भी उतनी ही ग्रैंड नजर आई। कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी सितारों से सजी एक यादगार शाम साबित हुई, जहां सलमान खान का स्वैग, तान्या मित्तल का साड़ी लुक और कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को खास बना दिया।
