Suvangi Pradhan: मुंबई की सड़कों पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी…सदी के महानायक अमिताभ बच्चन खुद अपनी लग्ज़री कार चलाते हुए धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे…दोनों दिग्गज कलाकारों की दोस्ती और उनके बीच की बॉन्डिंग तो किसी से छिपी नहीं है, लेकिन इस मुलाकात ने फैंस को पुरानी यादों में ले गया…


धर्मेंद्र की तबीयत का हाल जानने का लिये धर्मेंद्र बंगले पर पहुंचे थे अमिताभ बच्चन
धर्मेंद्र और अमिताभ की जोड़ी ने शोले जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम किया था, और तब से दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता कायम है…बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र की तबीयत का हाल जानने उनके जुहू स्थित बंगले पर पहुंचे थे…बिग बी को बिना ड्राइवर के खुद कार चलाते देख फैंस हैरान रह गए…81 साल की उम्र में उनका यह अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आया, और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल होने लगे…


सनी ने कैमरा लेंस के सामने आकर जताई नाराज़गी
लेकिन जैसे ही यह मुलाकात खत्म हुई, सनी देओल, जो उस वक्त अपने पिता धर्मेंद्र के साथ मौजूद थे, फोटोग्राफर्स पर भड़क गए… सनी देओल ने मीडिया से कहा कि वे थोड़ी दूरी बनाए रखें और परिवार को प्राइवेसी दें…उन्होंने कैमरा लेंस के सामने आकर नाराज़गी जताई और कहा, इतना करीब मत आओ, पापा को तकलीफ होती है…हालांकि, कुछ मिनटों बाद सनी का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर कहा कि वे समझते हैं कि सब अपना काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें थोड़ी इज़्ज़त और स्पेस चाहिए…धर्मेंद्र ने बाद में मुस्कुराते हुए मीडिया को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया, जिससे माहौल हल्का हो गया…अमिताभ बच्चन के जाने के बाद भी घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा…


दोनों स्टार ने साबित किया की असली रिश्ते उम्र से नहीं बल्कि दिल से बनाए जाते हैं
फैंस सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों की इस मुलाकात को “गोल्डन मोमेंट” बताया…एक यूज़र ने लिखा, “जब जय और वीरू फिर साथ आए, तो दिल खुश हो गया…बॉलीवुड की इन दो दिग्गज हस्तियों की मुलाकात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली रिश्ते उम्र, शोहरत या वक्त से नहीं, बल्कि दिल से बनाए जाते हैं… वहीं सनी देओल का गुस्सा भी उनके परिवार के प्रति प्यार और संवेदनशीलता का सबूत बन गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *