Suvangi Pradhan: फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी सूक्ष्म अभिनय शैली और अलग किस्म की भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अमित तिवारी आनंद ने हाल ही में हमारे साथ एक विशेष बातचीत की। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी चर्चित फ़िल्म “टिकू वेड्स शेरू”, अपने अभिनय सफर और आने वाली परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बात की।


“टिकू वेड्स शेरू” से मिली नई उड़ान
अमित तिवारी आनंद ने बताया कि “टिकू वेड्स शेरू” उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ रहा। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अभिनीत इस फ़िल्म में अमित ने एक दमदार सपोर्टिंग किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खासा सराहा। अमित कहते हैं, की यह फिल्म उन्होने इरफान के लिए लिखा य़ा, पर कंगना के साथ उनका काम करने का अनुभव भी खास रहा। अमित का मानना है कि आज के OTT दौर में कलाकारों के पास बेहतरीन कहानियाँ चुनने का अवसर है और इसी वजह से टिकू वेड्स शेरू को लोगों तक पहुँचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।


आने वाली परियोजनाओं में आईपेड पर खास ध्यान
इंटरव्यू में अमित ने खुलासा किया कि उनकी दो प्रमुख परियोजनाएं आईपेड और उलझ पर उद्योग में काफी उत्सुकता है। उन्होंने बताया कि “iPad” एक सामाजिक कहानी पर आधारित फ़िल्म है, और उलझ अभी हाल ही रिलीज् कराया गया है। उलझ एक सस्पेंस-ड्रामा प्रोजेक्ट है, जिसमें अमित एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म का लेखन और ट्रीटमेंट बेहद सशक्त है।


थिएटर और फ़िल्म, दोनों में अमित ने बनाइ खास संतुलन
अमित तिवारी आनंद थिएटर के भी सक्रिय कलाकार हैं और मानते हैं कि मंच की ऊर्जा उन्हें अभिनय की मूल जड़ों से जोड़े रखती है। उन्होंने बताया कि वे फिल्मों के साथ-साथ नाट्य प्रस्तुतियों को भी बराबर महत्व देते हैं। अमित तिवारी आनंद आज उन चुनिंदा कलाकारों में शुमार हैं जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा और मजबूत भूमिकाओं में अपनी पहचान बना रहे हैं। “टिकू वेड्स शेरू” के बाद आइपेड और उलझ जैसी परियोजनाएँ उनके करियर में नई उपलब्धियों के संकेत दे रही हैं। दर्शक अब उनके नए अवतारों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *