Suvangi Pradhan: करीब एक दशक तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद अभिनेता इमरान खान आखिरकार वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि इमरान किसी दमदार प्रोजेक्ट की तलाश में हैं, जिसके बाद अब उनकी अगली फिल्म की पुष्टि हो गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी प्रतिभाशाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, जो अपने चुनिंदा और प्रभावशाली किरदारों के लिए जानी जाती हैं।


दोनों सितारों की यह पहली ऑन स्क्रीन जोड़ी होगी, जिसे देखने दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
इमरान और भूमि की यह फिल्म एक कंटेंट ड्रिवन ड्रामा होगी, जिसे मॉडर्न टच के साथ पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।इमरान ने अपने रिटर्न को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी वापसी का कारण न तो पैसा है और न ही स्टारडम। उन्होंने साफ कहा कि “मैं लंबे समय से सेल्फ-डाउट और असुरक्षा से लड़ रहा था, जब मुझे लगा कि मेरी आवाज और मेरा काम कहने लायक कुछ बन सकता है, तब मैंने वापसी का फैसला लिया। मैंने महसूस किया कि अगर मैं फिर से अभिनय करूंगा, तो सिर्फ इसलिए कि मुझे यह कला पसंद है, न कि किसी बाहरी दबाव या सफलता की भूख की वजह से।


इमरान के साथ भूमि की जोड़ी कंटेंट ओरिएंटेड सिनेमा में एक नया आयाम

इमरान खान ने आखिरी बार 2015 में कट्टी बट्टी में काम किया था, तब से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और निजी जीवन पर ध्यान दिया। सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे उनकी सक्रियता बढ़ी और प्रशंसकों ने उनसे लगातार वापसी की मांग की। उनकी प्रत्येक पोस्ट पर “कम्बैक” की गुहार उनके फैन बेस की मजबूती और लोकप्रियता को दर्शाती है।दूसरी ओर भूमि पेडनेकर भी हाल के वर्षों में लगातार चुनौतीपूर्ण किरदार निभाती रही हैं।


भूमि के साथ इमरान की जोडी किसि मेगा कमब्याक से कम नहीं
इमरान की यह फिल्म न केवल उनकी वापसी है बल्कि दर्शकों के लिए यह देखने का मौका भी कि इतने लंबे वक्त बाद वे किस नए अंदाज़ में पर्दे पर दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *