आदेश चौहान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के 11 नवंबर को जारी एग्जिट पोल्स के नतीजो के अनुसार बिहार में NDA कि सरकार बनते हुए दिखाया गया है . अधिकतर एग्जिट पोल्स यही इशारा कर रहे कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार आने वाली है.
विभिन्न एजेंसियों के अनुमान नीचे देखें.
(1)Matrize IANS
NDA –(147–167)
MGB (महागठबंधन) 70–90
Others – (2–6)
(2)Chanakya
NDA – (130–138)
MGB महागठबंधन (100–108)
Others – (3–5)
(3)Poll Diary
NDA – (184–209)
MGB महागठबंधन – (32–49)
Others (1–5)
(4)Praja Poll Analytics
NDA – (186)
MGB महागठबंधन – (50)
Others – (7)
(5) Polstrat
NDA – (133–148)
MGB महागठबंधन (87–102)
Others (3–5)
(6) TIF Research
NDA (145–163)
MGB महागठबंधन (76–95)
OTHERS (0–1)
(7)JVC
NDA (135–150)
MGB महागठबंधन (88–103)
OTHERS (3–6)
(8)Peoples Insight
NDA (133–148)
MGB महागठबंधन (87–102)
OTHERS (3–6)
(9)Peoples Pulse
NDA (133–159)
MGB महागठबंधन (75–101)
OTHERS (2–13)
(10)P-Marq
NDA (142–162)
MGB महागठबंधन (80–98)
OTHERS (1–7)
(11) DV Research
NDA (137–152)
MGB महागठबंधन (83–98)
OTHERS (3–12)
(12) Journo Mirror
NDA (100–110)
MGB महागठबंधन (130–140)
OTHERS (3–7)
Poll of Polls (Average)
NDA (131–157)
MGB (80–93)
OTHERS (3–6)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल एजेंसियो का ट्रैकरिकॉर्ड, कब सही और कब गलत रहे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020(एग्जिट पोल का अनुमान गलत)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल्स में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को 139-161 सीट्स मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं, एनडीए को 69-91 सीट्स, एलजेपी को 3-5 और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. हालांकि, असल नतीजे एग्जिट पोल के अनुमान से अलग रहे. वोटों की गिनती के बाद जब आख़िरी नतीजे सामने आए तो NDA को 125 सीटें मिलीं जबकि महागठबंधन को 110 सीटों से संतोष करना पड़ा.
बिहार विधानसभा चुनाव 2015(एग्जिट पोल गलत रहा)
2015 बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल्स ने BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को RJD-JDU (महागठबंधन) पर बढ़त दिखाई थी, लेकिन वास्तविक नतीजे में लालू-नीतीश के महागठबंधन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की.
हालिया लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के गलत साबित होने से, जनता के बीच एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर कई सवाल खड़े हुए.
2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी पोल्स ने NDA के लिए “400 पार” या 350-400+ सीटों की भारी जीत का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक नतीजो में NDA 293 सीटों पर रुक गया और BJP अकेले बहुमत (272) से चूक गई.वहीं INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिलीं, जो अनुमान से लगभग 100 सीटें ज़्यादा थीं .
