आदेश चौहान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवादा में विशाल जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने मगध की ऐतिहासिक धरोहर को याद करते हुए कहा, ‘मगध, प्राचीन भारत की शान है. अब हमें मगध और बिहार को फिर से वही गौरव लौटाना है.

कांग्रेस और आरजेडी – दो भ्रष्ट परिवारों की पार्टियां

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस हो या आरजेडी, ये सिर्फ़ दो परिवारों की पार्टियां हैं. एक देश का सबसे भ्रष्ट परिवार और दूसरा बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार.

छठ पूजा का अपमान करने वालों को जनता जवाब देगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां छठ पूजा जैसी लोक आस्था का भी अपमान करती हैं. छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहने वाले बिहार की भावनाओं से खेल रहे हैं. उन्हें सूर्य देव की शक्ति का अंदाज़ा नहीं है. पीएम ने बताया कि नवादा जिले में बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर पावर प्लांट (फ्लोटिंग सोलर प्लांट) तैयार हुआ है. हम सूर्य देव की ऊर्जा से बिहार को रोशन कर रहे हैं.

आरा में भी पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी-कांग्रेस समेत समूचे महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है और कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया. साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर बाबा साहब और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का अपमान करने का आरोप लगाया .

देंगे एक करोड़ रोजगार

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक तरफ NDA का ईमानदार घोषणा पत्र है दूसरी तरफ इन्होंने अपने घोषणा पत्र को लोगों की आंख में धूल झोकने वाला पत्र बना दिया है. हमारा संकल्प है ,बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा. आने वाले वर्षों में 1करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया है, ये कैसे होगा इसका प्लान भी जनता के सामने रख दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *