Suvangi Pradhan: पटना में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि 20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले भव्य समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे …इस शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय राजनीति की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है…पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर पटना पहुंचेंगे…राज्य सरकार इस समारोह को अत्यंत सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रही है…
गांधी मैदान में तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त बैठक की
सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में भाजपा और जदयू के बीच बराबर हिस्सेदारी रखते हुए 16-16 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा…माना जा रहा है कि दोनों दलों से कई नए चेहरे मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी दोबारा मौका मिलेगा…विभागों का बंटवारा भी पहले से तय खाके के आधार पर लगभग अंतिम चरण में है…वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए 3-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है… ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और इंट्री एक्जिट प्वाइंट्स पर विशेष तैनाती की योजना है…समारोह में लगभग 25 से 30 हज़ार लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जिनके लिए अलग से बैठक व्यवस्था और बड़े LED स्क्रीन लगाए जाएंगे ताकि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हर कोने से देखा जा सके…
भाजपा और जदयू का नया फॉर्मूला राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है
शपथ ग्रहण के बाद नए गठबंधन सरकार के सामने बेरोजगारी, निवेश बढ़ाने, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने जैसी चुनौतियाँ होंगी…सत्ता में स्थिरता और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा…राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा और जदयू का यह नया फॉर्मूला राज्य की राजनीति में एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है…
नई सरकार किस दिशा में कदम बढ़ाएगी
20 नवंबर को होने वाला यह आयोजन न सिर्फ बिहार की राजनीति बल्कि राष्ट्रीय परिदृश्य पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है…सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई सरकार किस दिशा में कदम बढ़ाती है और किन चेहरों को कैबिनेट में प्रमुख जिम्मेदारियां मिलती हैं
