रिपोर्टर -आदेश चौहान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 25 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में किशनगंज, अररिया, नवादा, ठाकुरगंज, कस्बा, मधुबनी, सिवान, मुंगेर आदि पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है.
एआईएमआईएम ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कैंडिडेट लिस्ट जारी कर लिखा है की, “बिहार विधानसभा चुनाव के AIMIM प्रत्याशियों के नाम कुछ इस तरह हैं.
उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं-

1)अमौर- अख्तरुल ईमान
2)बलरामपुर- आदिल हसन
3)ढाका- राणा रणजीत सिंह 4) नरकटिया एसी- शमीमुल हक 5)गोपालगंज एसी- अनस सलाम
6) जोकी टोपी- मुर्शीद आलम
7)बहादुरगंज- तौसीफ आलम
8)ठाकुरगंज- गुलाम हसनैन
9)किशनगंज- एडवोकेट शम्स आगाज
10)बैसी- गुलाम सरवर
11)शेरघाटी- शान ए अली खान
12)नाथनगर- मो. इस्माइल
13)सिवान- मोहम्मद कैफ
14)केवटी- अनीसुर रहमान
15)जाले- फैसल रहमान
16) सिकन्दरा- मनोज कुमार दास
17)मुंगेर- डॉ. मुनाजिर हसन
18)नवादा- नसीमा खातून
19)मधुबनी- राशिद खलील अंसारी
20)दरभंगा ग्रामीण- मोहम्मद जलाल
21) गोराबोराम- अख्तर शहंशाह
22)क़स्बा- शाहनवाज आलम
23)अररिया- मोहम्मद मंजूर आलम
24) बरारी- मतीउर रहमान शेरशाहबादी
25) कोचाधामन – सरवर आलम
2020 में AIMIM ने पांच सीटें जीती थी
एआईएमआईएम ने पिछले विधानसभा चुनावों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. 2020 के चुनावों में पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी और कई क्षेत्रों में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन को प्रभावित किया था. हालांकि, चुनाव के बाद पार्टी के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे, जिससे अख्तरुल इमान विधानसभा में एआईएमआईएम के एकमात्र विधायक रह गए.
पिछले चुनाव अलग गठबंधन में AIMIM ने लड़ा चुनाव
2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अब अस्तित्व में न रह चुकी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. तब से बिहार की राजनीतिक तस्वीर काफी बदल चुकी है, क्योंकि कुछ पूर्व सहयोगी अब एनडीए खेमे में शामिल हो चुके हैं.
