Muskan Garg: बिग बॉस 19, एक रियलिटी शो, जो शुरू से ही ड्रामा और ट्विस्ट से भरा हुआ रहा है, में अब क्रिकेटर्स ने भी लड़ाइयों और वोटिंग रेस में हिस्सा ले लिया है। इस बार, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने दोस्त दीपक चाहर की बहन मालती चहार के लिए मोर्चा खोल दिया है।
टीम इंडिया का एकजुट मोर्चा: मालती को मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट:
जैसे-जैसे बिग बॉस 19 फिनाले के करीब आया, मालती चाहर को शो में बने रहने के लिए कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए वोटिंग अपील की। इस सूची में सुरेश रैना, यूजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, आवेश खान, वेंकटेश अय्यर, उमरान मालिक, दीपक हुड्डा, खलील अहमद , रबी बिश्नोई सहित कई नाम शामिल थे। क्रिकेटर्स ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह मालती को वोट दें, जो कदम शो की न सिर्फ राजनीति बदलने वाला था परन्तु दर्शकों और सोशल मीडिया पर भी बहस पैदा कर गया।
घर के अंदर का माहौल: मालती की स्ट्रॉन्ग एंट्री पर विवाद:
मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बिग बॉस 19 के घर में हलचल मच गई थी। उन्होंने शुरू-शुरू में बहुत से घरवालों को अपनी खुली और विनम्र शख्सियत से चौंका दिया लेकिन लोकप्रियता के साथ साथ जिम्मेदारियों भी सामने आई, मालती ने नॉमिनेशंस के दौरान दूसरी प्रतिस्पर्धी तानिया मित्तल को थप्पड़ जड़ा, जिससे बहस हो गई उसके बाद भी, क्रिकेटर्स की मदद ने मालती को शो में टिकने और फिनाले की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो बिग बॉस 19 का खेल पलट गया।
बिग बॉस में अब खेल नहीं, रणनीति बन रही है: वोट + स्टार पावर का दबदबा:
इस बार बिग बॉस 19 में दिख रहा है कि सिर्फ घर का ड्रामा, दोस्ती-द्वेष या कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेटेजी नहीं, बल्कि बाहरी स्टार पावर और खिलाड़ी-फैंस के कनेक्शन से भी गेम प्रभावित हो सकता है। मालती के पक्ष में जब क्रिकेटर्स उतरे, तो देखने वालों के लिए बिग बॉस सिर्फ टीवी शो नहीं रहा बल्कि वो बन गया एक सोशल-मीडिया वॉर जो वोट्स, फैनडम, हार जीत और प्यार पर आधारित है। कुरुक्षेत्र अब सिर्फ बिग बॉस के घर का नहीं, बल्कि क्रिकेट-इंटरटेनमेंट के फ्यूज़न का भी बना हुआ है।
