Muskan Garg: आज के डिजिटल दौर में बैंक से जुड़े अधिकतर काम घर बैठे ही हो जाते हैं। खासकर SBI (State Bank of India) के खाताधारकों के लिए अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करना अब बेहद आसान है। चाहे आपको लोन के लिए स्टेटमेंट चाहिए हो, इनकम टैक्स फाइल करना हो या फिर अपने खर्चों का हिसाब रखना हो SBI ऑनलाइन स्टेटमेंट सुविधा काफी काम की है। आइए जानते हैं SBI अकाउंट स्टेटमेंट ऑनलाइन डाउनलोड करने का पूरा तरीका और साथ ही पासवर्ड से सुरक्षित PDF को खोलने का आसान उपाय।

SBI अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने के तरीके:
SBI ग्राहकों को अकाउंट रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है। आप इंटरनेट बैंकिंग, YONO ऐप या ई-मेल के जरिए स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

इंटरनेट बैंकिंग से SBI स्टेटमेंट कैसे डाउनलोड करें:
• सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
• लॉगिन के बाद अकाउंट या माई माई अकाउंट विकल्प पर क्लिक करें।
• जिस अकाउंट का स्टेटमेंट चाहिए, उसे चुनें।
• अब अकाउंट स्टेटमेंट या स्टेटमेंट विकल्प पर जाएं।
• यहां से तारीख (From–To Date) चुनें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
• आप PDF या एक्सल फॉर्मेट में स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

YONO ऐप से अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने का तरीका:
• अपने मोबाइल में YONO SBI ऐप खोलें और लॉगिन करें।
• अकाउंट्स सेक्शन में जाएं।
• संबंधित अकाउंट चुनें और स्टेटमेंट विकल्प पर टैप करें।
• तारीख चुनें और डाउनलोड/शेयर पर क्लिक करें।
• स्टेटमेंट PDF फॉर्मेट में सेव हो जाएगा।

SBI का पासवर्ड वाला PDF कैसे ओपन करें?
SBI का अकाउंट स्टेटमेंट अक्सर पासवर्ड प्रोटेक्टेड PDF होता है, जिससे आपकी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रहती है।
• आमतौर पर पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आखिरी 4 अंक और जन्मतिथि (DDMM या DOB) का कॉम्बिनेशन होता है।
• कई मामलों में पासवर्ड Customer ID + DOB भी हो सकता है।
• अगर PDF नहीं खुल रहा है, तो ई-मेल या SMS में दिए गए पासवर्ड फॉर्मेट को जरूर चेक करें।

अगर पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?
अगर स्टेटमेंट का PDF पासवर्ड समझ नहीं आ रहा है, तो आप:
• SBI कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
• नजदीकी SBI ब्रांच जाकर मदद ले सकते हैं।
• दोबारा नया स्टेटमेंट जनरेट कर सकते हैं।

SBI अकाउंट स्टेटमेंट ऑनलाइन डाउनलोड करना न सिर्फ आसान है, बल्कि समय भी बचाता है। इंटरनेट बैंकिंग और YONO ऐप की मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्टेटमेंट पा सकते हैं। साथ ही, पासवर्ड वाले PDF को खोलने का तरीका जानकर आप बिना किसी परेशानी के अपने बैंक रिकॉर्ड संभाल सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में यह जानकारी हर SBI खाताधारक के लिए बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *