Adesh chauhan : 7 सितम्बर को यानी आज साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 9 बजकर 58 मिनिट पर हो जाएगी , जो अगले दिन 8 सितंबर की रात को 1 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा, लगभग 3 घंटे 28 मिनिट तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के आधार पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा, मतलब 12 बजकर 57 मिनिट पर सारे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे, सारे धार्मिक अनुष्ठान चंद्र ग्रहण समाप्त होने तक बंद रहेंगे।
बन रहा है दुर्लभ संयोग
आज साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जो कि पूरे 3 साल बाद लग रहा है. साथ ही, आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका संयोग पूरे 500 साल बाद बनेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक 122 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब चंद्र ग्रहण के साथ ही पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है।
विज्ञान और आस्था का अनूठा संगम
वैज्ञानिक जगत इस चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना मानता है, जिसमें हमारी पृथ्वी सूरज और चंद्र के बीच में एक सीधी रेखा में आ जाती है, जिसका कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं अलग अलग धर्मों और परंपराओं में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है । हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन पकाना, खाना वर्जित है. भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना माना है.
वही इस्लामिक मामलों के जानकार स्कॉलर एडवोकेट मुफ्ती उसामा नदवी के अनुसार, ‘इस्लाम धर्म में चंद्र ग्रहण को चांद ग्रहण के नाम से जाना जाता है । ग्रहण का संबंध किसी शकुन-अपशकुन से नहीं है. बल्कि, ये समय अल्लाह से दुआ करने का होता है ।
ज्योतिषियों का अनुमान, चंद्र ग्रहण लाएगा नुकसान
कई ज्योतिषों ने चंद्र ग्रहण को पूरे विश्व के लिए एक अपशकुन के तौर पर बताया है, और भविष्यवाणी की है कि आने वाले समय में विश्व में कही भी प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिल सकता है।
