रानू यादव: अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में भारतीय मूल के शख्स चंद्र नागमल्लैया की एक अवैध प्रवासी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हत्या के लिए अमेरिका की मौजूदा इमिग्रेशन नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि अवैध प्रवासियों के प्रति नरमी बरतने का समय खत्म हो गया है।
मामला क्या था?
डलास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की उनके ही एक सहकर्मी ने गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। नागमल्लैया आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और डलास में एक मोटेल मैनेजर के तौर पर काम करते थे। हत्या के आरोपी की पहचान क्यूबा के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के रूप में हुई है, जो एक अवैध प्रवासी है और उसका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें बाल यौन शोषण और कार चोरी जैसे अपराध शामिल हैं।
ट्रंप का बयान और आरोप:
उन्होंने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, “मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या के बारे में भयानक रिपोर्टों की जानकारी है, जिनका क्यूबा के एक अवैध विदेशी द्वारा उनकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से सिर काट दिया गया था। उस अवैध विदेशी को हमारे देश में कभी नहीं होना चाहिए था।”
ट्रंप ने इस घटना पर दुख और गुस्सा व्यक्त करते हुए इसे ‘भयानक’ बताया। उन्होंने कहा कि नागमल्लैया की हत्या उनकी पत्नी और बेटे के सामने की गई, और ऐसा अमेरिका में कभी नहीं होना चाहिए था। ट्रंप ने सीधे तौर पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मार्टिनेज को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाइडेन प्रशासन की कमजोर नीतियों के कारण उसे छोड़ दिया गया, क्योंकि क्यूबा उसे वापस लेने को तैयार नहीं था।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अवैध प्रवासियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी और अमेरिका को सुरक्षित बनाएगी । ट्रंप ने वादा किया कि आरोपी मार्टिनेज पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा और उसे सख्त सजा दी जाएगी।
उन्होंने आखिर में लिखा है, “निश्चिंत रहें, मेरी निगरानी में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम होने का समय खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने के लिए अविश्वसनीय काम कर रहे हैं. यह अपराधी, जिसे हमने हिरासत में लिया है, उस पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाया जाएगा. उस पर पहली डिग्री में हत्या का आरोप लगाया जाएगा!”
ट्रंप की अवैध प्रवासियों पर नीति:
डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते रहे हैं।उनका मानना है कि अवैध प्रवासन से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता है, अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां छिन जाती हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है।ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में भी अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए कड़े कदम उठाए थे। उन्होंने अपने आगामी चुनावी अभियान में भी सीमा सुरक्षा और अवैध प्रवासियों पर सख्ती को एक प्रमुख मुद्दा बनाया है।
आखिर हुआ क्या?
यह घटना 10 सितंबर सुबह के वक्त डलास के डाउनटाउन सुइट्स मोटल में हुई। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले चंद्र मौली नागमल्लैया उर्फ बॉब की उनके सहकर्मी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज ने एक टूटी हुई वॉशिंग मशीन पर विवाद के बाद हत्या कर दी। 37 साल के कोबोस-मार्टिनेज कथित तौर पर उस समय क्रोधित हो गए जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद (ट्रांसलेट) करने के लिए कहा। सर्विलांस फुटेज (CCTV) में कोबोस-मार्टिनेज को गंडासा निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए देखा गया है। कोबोस-मार्टिन पर टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें गाड़ी चोरी और हमले के लिए गिरफ्तारी भी शामिल है।
