काजल जाटव। मुंबई: भारतीय बल्लेबाज और मुंबई के पूर्व खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, मुंबई के लिए अगले सीजन से नहीं खेलेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ओर से सोमवार, 7 जुलाई को प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि पृथ्वी इस घरेलू सत्र से महाराष्ट्र क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए हैं।
अपने फैसले के बारे में पृथ्वी शॉ ने कहा, ”जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूँ और एक नई यात्रा पर निकलता हूँ, मैं मुंबई संघ का धन्यवाद करना चाहता हूँ, उनके द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा, “हम पृथ्वी शॉ, भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और U-19 विश्व कप विजेता कप्तान का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में स्वागत करके बहुत खुश हैं। उनका अनुभव और ऊर्जा हमारे उत्कृष्टता के दृष्टिकोण में एक मूल्यवान योगदान होगा।”
कैसा रहा सफर?
अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप-2018 में, बतौर कप्तान भारत को खिताब जिताने वाले पृथ्वी शॉ को साल 2024- अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के दौरान अनुशासन और फिटनेस संबंधी मुद्दों के चलते मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया था।पृथ्वी ने वर्ष 2013 में, भारतीय विद्यालयों में हैरिस शिल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक 546 रन बनाए। इसके साथ ही शॉ दूसरे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं (18 साल 329 दिन) जिसने सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया।
रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और टेस्ट डेब्यू में (हनीफ मोहम्मद, जेफ स्टॉलमेयर, तमीम इकबाल और इमरान फरहत के बाद) अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर बन गए।उन्होंने पिछला मैच, सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. 2017 में तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था।
शॉ अब तक 58 मैचों में 46.02 की औसत से 4,556 रन बना चुके हैं। वह 18 अर्धशतक के अलावा 13 शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने 65 लिस्ट-A मैचों में 55.72 की औसत से 3,399 रन बनाए। वह भारत के लिए 5 टेस्ट में 339 रन और 6 वनडे मैचों में 189 रन बना चुके हैं।
