Ranu Yadav: My Bharat 2.0 को पहले MY Bharat के नाम से लॉन्च किया गया था अब इसे अब अपग्रेड कर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को सशक्त बनाएगा।
केंद्र सरकार सभी सरकारी सुविधाओं को मोबाइल फोन पर ला रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए MY Bharat 2.0 पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह प्लेटफॉर्म सरकार और देश के करोड़ों युवाओं के बीच स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिटी इंगेजमेंट आदि के गैप को भरने का काम करेगा। इसके द्वारा लोग सभी राज्य सरकारों के साथ ही देश और विदेश की कंपनियों से भी जुड़ सकेंगे।
MY Bharat 2.0 आखिर क्यों?
डिजिटल इंडिया की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया, “MY Bharat 2.0 पेश है – भारत के युवाओं के लिए एक तकनीक-संचालित सुविधा हैं।MY Bharat 2.0, MY Bharat 1.0 की विरासत पर आधारित है, जो हमारे युवाओं की डिजिट आकांक्षाओं को कार्रवाई में बदलने के लिए एक स्मार्ट, उत्तरदायी प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है।एडवांस टूल्स, इनक्लूसिव एक्सेस और AI ड्रिवेन इंटेलीजेंस के साथ, यह प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को भविष्य के लिए तैयार होने में सक्षम बनाता है।
MY Bharat 2.0 के क्या है फायदे!
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसके बारे में बताया है कि, “MY Bharat 2.0 का काम जॉब देने का नहीं है, लेकिन MY Bharat प्लेटफॉर्म जॉब देने वाले नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड है तो MY Bharat पोर्टल पर जाकर युवा रजिस्टर करता है और एक ही पोर्टल पर जाकर वो स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के पोर्टल के साथ भी इंटीग्रेटेड हो जाता है। इस टाइप के पोर्टल के साथ इंटीग्रेशन से युवा उसको वहां से एक्सेस कर सकता है।
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल लगातार डेवलप हो रहा है। आज देश में लगभग 54 लाख कंपनियां इस पर इंटीग्रेटेड हैं। ई माइग्रेंट पोर्टल के साथ नेशनल करियर पोर्टल का इंटीग्रेशन है ताकि किसी को विदेश में जॉब चाहिए तो रजिस्टर्ड प्लेसमेंट एजेंसी भी इसके साथ जुड़ी हुई हैं।आज के दिन उसके ऊपर 12 लाख जॉब ओपन हैं।”
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे??
: इसके लिए उसे MY Bharat 2.0 के वेब पोर्टल पर जाना होगा।
:वेबसाइट की होमपेज पर ही रजिस्टर बटन मिलेगा, जिसे प्रेस करना है।
:फिर अपने ई-मेल अड्रेस या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके खुद को रजिस्टर करे।
:पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने के बाद युवाओं को समय-समय पर जॉब्स और लर्निंग एक्सपीरियंस का अपडेट मिलता रहेगा।
