रानू यादव :मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह एक शानदार म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।यह फिल्म 18 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मोहित की ‘सैयारा’ से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ फिल्म में अनीता पड्डा लीड एक्ट्रेस में नजर आ रही हैं फिल्म पूरी तरह से म्यूजिकल है, इसलिए इस फिल्म में सचेत-परंपरा, तनिष्क बागची, मिथुन, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला मिथुन, विशाल और अर्सलान निसामी जैसे गायकों और संगीतकारों की टीम है।

सैयारा’ की कहानी?
कहानी संगीत की दुनिया में चमकने का सपना देखने वाले एक उभरते हुए कलाकार कृष कपूर (अहान पांडे) की है। अहान के एंट्री शॉट से ही साफ हो जाता है कि वह बेपरवाह, गुस्सैल, सिगरेट के कश खींचने वाला बंदा है। जबकि, वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक शांत, समझदार लड़की है, जो हाल ही में दुखद ब्रेकअप से बाहर आई है।

गानों से आती है फिल्म में जान!
‘सैयारा’ के गाने बेहद खूबसूरत हैं और हर गाना कहानी को आगे बढ़ाता है। निर्देशक मोहित सूरी की फिल्मों की खासियत हमेशा से उनका म्यूजिक ही रहता है और इस फिल्म में भी वो बात बनी है। जिसने फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘Saiyaara’ काफी लोकप्रिय हो रहा है।

कैसी है एक्टिंग?
आहान पांडे का ये पहली फिल्म होने के बावजूद उन्होंने अपने किरदार को काफी हद तक उभारा है। उनकी परफॉर्मेंस देखकर लगता है कि वो आगे चलकर अलग-अलग तरह के रोल्स में काम करने के लिए तैयार हैं। अनीत पड्‌डा ने वाणी के किरदार को बखूबी निभाया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म में जान डाल देती है।

कहानी में कितना है दम?
जब कहानी में ये दोनों मिलते हैं, तो जाहिर है एक दूसरे की जिंदगियों में नए रंग भरते हैं। उनके सपने उड़ान भरने लगते हैं, मगर मोहित सूरी की फिल्म हो, तो कहानी में ट्रैजिडी का होना तो बनता है। वाणी के साथ कुछ ऐसा होता है, जो उसे कृष से दूर होने कर देता है।सैयारा भी पहले जैसी फ़िल्मों की तरह ही एक लव स्टोरी है इसमें कुछ नया नहीं है। इस फिल्म को खास बनाने वाली जो चीज़ है वह है इसके गाने और लीड जोड़ी की केमेस्ट्री। फिल्म को आखिरी तक देखने वालों कि आंखें नम होना लाज़मी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *