Ranu Yadav: लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट टूर्नामेंट की मुख्य डेट्स कन्फर्म हो गई हैं। ICC ने IOC से हरी झंडी मिलने के बाद इसका आधिकारिक घोषणा कर दिया गया है। सभी मैच होगा टी 20 फॉर्मेट में 12 से लेकर 29 जुलाई तक मुकाबले होंगे।LA ओलम्पिक की वेबसाइट पर इसका शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है।

लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमेना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में 12 जुलाई को होगी, जिसमें मेडल मैच 20 और 29 जुलाई, 2028 को खेले जाएंगे।प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार अधिकतर दिन दो मैच खेले जाएंगे जबकि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा।

कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा!

पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में कुल 6-6 टीमें भाग लेंगी दोनों कैटेगरी में 90-90 एथलीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। हर एक देश 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर सकता है और इसमें कुल 180 खिलाड़ी T20 फॉर्मेट में हिस्सा लेंगे। भारतीय समय के अनुसार, दिन का पहला मैच रात 9:30 बजे शुरू होगा और दूसरा मैच अगले दिन सुबह 7: 00 बजे से होगा।क्रिकेट खेल को इससे पहले केवल एक बार, 1900 में पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था।


क्लीफिकेशन प्रोसेस का अभी जिक्र नहीं!
अभी तक 2028 ओलम्पिक के लिए क्लीफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। लॉस एंजिलस में ओलम्पिक के होने से ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका का खेलना तय है क्योंकि USA के होस्ट करने की वजह से इनको खेलने का मौका मिल सकता है। इसका मतलब अमेरिका के अलावा पांच और टीम को क्लीफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा।
128 साल बाद क्रिकेट की ओलम्पिक में वापसी!
क्रिकेट ओलम्पिक में 128 साल बाद खेला जाएगा।

इससे पहले 1900 में पहली बार क्रिकेट ओलम्पिक में शामिल किया गया था। तब फ्रांस और ब्रिटेन की टीम इसमें शामिल हुए थे। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच हुआ था। और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था।


इसके पहले USA ने टी 20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था!
पिछले साल USA ने वर्ल्ड कप मैच को होस्ट किया था। ये मुकाबला फ्लोरिडा, डलास और न्यूयार्क में हुआ था।
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी इस खेल के वैश्विक विस्तार में एक और बड़े कदम का संकेत है। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों में से एक पर क्रिकेट का जश्न मनाने का यह बड़ा अवसर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *