रानू यादव
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है, और इस टीज़र में उनके एक्शन को देखकर लोग इसे रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से तुलना कर रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में खून-खराबा और टाइगर श्रॉफ का एक्शन उन्हें ‘एनिमल’ की याद दिला रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे ‘सस्ती एनिमल कॉपी’ तक कह दिया है।
कौन कौन से एक्टर नजर आ रहे फिल्म बागी 4 में?
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं, और इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं, जो विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी नज़र आएंगी।
फिल्म की तुलना एनिमल से क्यों?
बाघी 4′ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। यह 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। लेकिन बागी 4 के टीचर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म एनिमल , मार्को और किल का मिश्रण लग रही है। टीचर के अंदर कई जगह पर बागी 4 इन सभी फिल्मों का झलक दिखाती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स भी बोल रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म एनिमल जैसी लग रही है। फिल्म का टीज़र एक मिनट 53 सेकंड का है।
कैसी दिख रही एक्टिंग?
टीजर की शुरुआत संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ से होती है। टीजर के अंदर खतरनाक एक्शन देखने को मिल रहे है। टाइगर श्रॉफ एक बार फिर रॉनी के किरदार में दिखेंगे। लेकिन इस बार उनका किरदार बहुत ही खूंखार नजर आ रहा है। बदले की आग से भरा रॉनी हथियारों से लैस है उनका गुस्सा इतना भयानक कि कोई भी दुश्मन बच नहीं पाएगा।और इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा ‘ए’ रेटिंग मिली है, जो इस फ्रेंचाइजी में पहली बार हुआ है। 2021 मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का भी किरदार काफी दमदार है। हरनाज न सिर्फ भावनाओं को जीवंत करती हैं, बल्कि अपने एक्शन सीन से वीडियो को तोड़ती हुई नजर आती है।
हाउसफुल 5 के बाद बागी की दुनिया में कदम रख रही सोनम बाजवा के एक्टिंग के बारे में साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि सोनम ‘बाघी 4’ में अपनी एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लेंगी। टीज़र में, सोनम को हरनाज संधू के साथ एक्शन मोड में दिखाया गया है। वह हाई वोल्टेज एक्शन और रोमांचक जंग के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं।
संजय दत्त का किरदार कैसा?
“संजय दत्त “का किरदार एक क्रूर विलेन का है, जो बेहद हिंसक और डरावना लग रहा है। टीज़र की शुरुआत में उन्हें रोते हुए दिखाया गया है, लेकिन बाद में वह पूरी तरह से “मार-काट” मोड में आ जाते हैं।
उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है क्योंकि वह एक सनकी खलनायक के रूप में दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रहे हैं। टीज़र के एक सीन में तो वह एक कटी हुई लाश से सिगार जलाते हुए भी दिखाई देते हैं, जो उनके किरदार की क्रूरता को दिखाता है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
इस फिल्म को ए. हर्षा ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसका निर्माण किया है।’बाघी 4′ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
