MAWE Bhopal

काजल जाटव, भोपाल: भोपाल, एक सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध शहर है और एक बार फिर एक भव्य और अनोखे आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है. बात हो रही है,  ‘विविधा – राखी स्पेशल एडिशन’ की. यह 3 दिवसीय आयोजन, 11 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन महिलाओं को समर्पित है जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देना है. 

आज का दौर वह दौर है जिसमे महिलाऐं हर क्षेत्र में अपनी जगह बना भी रही हैं और ऊँची उड़ाने भर रही हैं. आयोजन का उद्घाटन माननीय श्रीमती मालती राय द्वारा किया गया. उन्होंने उन अनेक महिलाओं को संबोधित और प्रेरित किया जो प्रदर्शनी में भाग ले रही हैं और इस बात की भी पुष्टि की कि भविष्य में भी एसी प्रदर्शनियों का आयोजन होता रहे. 

प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएँ

‘विविधा’ सिर्फ एक व्यापारिक मेले जैसी बात नहीं है, बल्कि ये उन महिलाओं का जश्न है जिन्होंने अपने हुनर, भरोसे और संघर्ष से नए रास्ते बनाए हैं और उन्हें सच भी किया है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से आईं महिला उद्यमियों के बनाए हुए आइटम दिखाए जाएंगे। 

आपको यहाँ मिलेंगे हस्तनिर्मित राखियाँ, तीज से जुड़ा हर सामान जैसे – परंपरागत कपड़े, घर सजाने की चीजें, गिफ्ट आइटम्स, ऑर्गेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, हैंडलूम, स्टोन ज्वेलरी, और पेंटेड सामान, क्राफ्टवर्क की बेहद खूबसूरत रेंज। इस राखी के त्योहार का माहौल इस बार खास होने वाला है क्योंकि यहाँ मिलने वाली राखियाँ सिर्फ एक धागा नहीं हैं, बल्कि हर एक कलाईबंद किसी कला का जीवंत रूप हैं। हर राखी के पीछे एक कहानी है – प्यार, परंपरा और मेहनत की।

‘विविधा’ में वर्कशॉप्स और लाइव डेमोस भी हो रहे हैं, जहां आप खुद भी राखी बनाना सीख सकते हैं। बच्चों के लिए क्राफ्ट एक्टिविटी का ऑप्शन भी होगा, और साथ ही लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल और भी रंगीन हो जाएगा।

देशभर से महिलाऐं होंगी सम्मिलित

‘विविधा’ प्रदर्शनी में देश भर की महिलाऐं जैसे वाराणसी, दिल्ली, लखनऊ आदि से भाग ले रही हैं जो अपने हुनर को एक नयी दिशा देने जा रही हैं । Madhya Pradesh Association of Women Entrepreneurs (MAWE) की फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. अर्चना भटनागर ने कहा – “हमारा उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री नहीं, बल्कि महिलाओं को एक सशक्त ब्रांड के रूप में उभारना है। ये प्रदर्शनी महिलाओं को व्यापार, नेटवर्किंग और स्वयं को प्रस्तुत करने का मंच देगी। 

यहाँ भोपाल, इंदौर,ग्वालियर,जबलपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य शहरों एवं राज्यों से आए अनेक प्रतिभागी हैं जो अपनी कलाओं के साथ यहाँ आए हुए हैं, जिनका सांथ इस प्रदर्शनी को राष्ट्रीय स्वरुप प्रदान करेगा।

MAWE पिछले 25 वर्षो से महिलाओं की रीढ़ बना हुआ है, लोन, प्रॉपर्टी राइट्स, सर्टिफिकेशन आदि जैसी सुविधाएं महिलाओ को MAVE द्वारा दी जा रही हैं. ये एक शानदार मौका है कि आप रक्षाबंधन की खरीदारी को सामाजिक प्रयास से जोड़ सकें – यानी, स्थानीय महिलाओं का समर्थन करें। जब आप यहाँ से कोई भी समान खरीदें, तो आप सिर्फ एक चीज़ नहीं खरीद रहे, बल्कि किसी के सपनों को उड़ान भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *