ravindra bhawanरविन्द्र भवन

रिपोर्ट रोहित रजक : भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आज रविवार, 29 जून 2025 को शाम 4 बजे रविंद्र भवन के हर्षवर्धन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नवप्रयास, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्था, भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य है उन विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में जिले, राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

समारोह में दसवीं एवं बारहवीं के साथ-साथ स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रोफेशनल कोर्स, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, लेखक, चित्रकार, नृत्य, संगीत, थिएटर, अभिनय एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन युवा ऊर्जा को प्रेरित करने की एक सराहनीय पहल है।

समारोह की अध्यक्षता करेंगे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक

इस समारोह में लगभग 400 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे।

समारोह की अध्यक्षता करेंगे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानीसमारोह में विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी, प्रजनन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चिंचोलकर, आयरन-लेडी ड्राई एथलेटिक्स की श्रीमती कला मोहन, शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक आदि शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विशेष वक्तव्य देंगे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगे। विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें करियर की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

इस समारोह में सीबीएसई ऑल इंडिया रैंक 2 और प्रदेश रैंक 1 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, छात्र अनुभवों और प्रेरणादायक वक्तव्यों से माहौल प्रेरक रहेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं बल्कि उन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है, जो सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी युवा शक्ति है, और इस आयोजन के जरिए हम उन्हें प्रोत्साहन देने का प्रयास कर रहे हैं।

यह आयोजन न सिर्फ प्रतिभाओं को पहचान देने का कार्य कर रहा है बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि मेहनत और लगन से सबकुछ संभव है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।इस तरह के कार्यक्रम न केवल युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सहयोग और समर्थन की भावना को भी मजबूत करते हैं। यह समारोह दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *