Ranu Yadav: बिहार की राजनीति में गर्मी और बढ़ गई है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में फ्री बिजली देने की घोषणा कर दी। इस पर बीजेपी नेता और मंत्री एके शर्मा का तीखा बयान सामने आया है जिससे सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

क्या है बिजली फ्री का पूरा मामला?

दरअसल, बिहार कैबिनेट ने राज्य भर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक अगस्त से हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। सरकार का कहना है कि इससे लाखों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उनका खर्च बचेगा।अब हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद उपभोक्ता द्वारा जो बिजली की खपत की जाएगी, वह उसे पूर्व की तरह सरकार की सब्सिडी के साथ मिलती रहेगी। इस योजना से राज्य के 1.86 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फायदा होगा। सरकार को इस पर 3797 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

कब से लागू ही रहा मुफ्त बिजली योजना?
बिहार में अगस्त से यह योजना लागू होगी। 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा

क्या है AK शर्मा का बयान ?
यूपी सरकार में उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां वह मीडिया से बातचीत दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि बिहार में बिजली फ्री होने की बात कही जा रही है क्या यूपी में भी ऐसा होगा? इस सवाल पर योगी के मंत्री एके शर्मा ने कहा, “बिहार में फ्री है, लेकिन बिजली आएगी तब न फ्री होगी। बिजली आएगी ही नहीं तो फ्री ही कही जाएगी। न बिजली आएगा, न बिल आएगा। बिजली फ्री हो गई। हम बिजली दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *