Toshi Gupta: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुब तेजी से वाइरल हो रही हैं। जिसमें दो ब्रदर्स बड़े ही अनोखे अंदाज में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने गाने में निमाड़ी भाषा की हरबोला पंरमपरा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जो की जनता को बेहद पसंद आ रही हैं। आपको बता दें, इनका नाम हरबोला ब्रदर्स हैं। जो लाखों लोगों के दिल जीत रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं हरबोला ब्रदर्स? क्या हैं इनकी खासियत?

कौन हैं हरबोला ब्रदर्स?

हरबोला ब्रदर्स को दो लोगों ने मिलकर बनाया हैं। जिनका नाम अंकित शर्मा और अंकित पाटीदार हैं। अंकित शर्मा मध्य प्रदेश के मनावर के रहने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, अंकित शर्मा ने 10 साल तक, बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक प्रोडूसर काम किया हैं। वहीं, दूसरी ओर अंकित पाटीदार भी मध्य प्रदेश के बड़वानी के रहने वाले हैं। उन्होंने गन्धर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई से संगीत की डिग्री ली हैं। आपको बता दें, हाल ही में हरबोला ब्रदर्स की एक विडियो सोशल मीडिया पर खुब वाइरल हो रही हैं। जिसमें दोनों निमाड़ी भाषा में शादी की निमंत्रण देते हुए नजर आए। उनके इस निमंकत्रण के लोग दिवाने हो गेए। लोगों की दीवानगी इस कदर देखने को मिली की उनको 56 हजार वियूज का हकदार बना दिया।

क्या हैं हरबोला ब्रदर्स की खासियत?

मध्य प्रदेश के हरबोला ब्रदर्स अपने सारे गाने ज्यादातर निमाड़ी भाषा में गाते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि, आज के समय में कही ना कही निमाड़ी “हरबोला” की परंपरा खोती जा रही हैं। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए वह निमाड़ी भाषा का युज करते हैं। साथ ही आपको बता दें, निमाड़ी “हरबोला” एक एसी परंपरा हैं। जिसमें बातों को समझाने के लिए लोकगीतों का सहारा लिया जाता हैं।

हरबोला ब्रदर्स अपने वीडियोज और गाने में नए नए तरीके के कंन्टेनट आईडिया का युज करते हैं। जैसे हाल ही में, उन्होंने सीएम. मोहन यादव के जन्मदिन के मौके पर एक बेहतरीन गाना बनाया था। जिसे मोहन यादव ने खुब सराहा था। इसके अलावा इंदौर की साफ सफाई से लेकर होली, दीवाली के त्योहारों पर भी हरबोला ब्रदर्स गाना बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *