Ranu Yadav: राजधानी पटना के कुछ अपराधियों ने पिस्टल लहराते हुए हॉस्पिटल के रूम नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया। जिस शख्स का मर्डर हुआ उसका नाम चंदन मिश्रा बताया जा रहा है। जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में हथियारबंद कुछ लोगों ने पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि पांच हथियारबंद लोग अस्पताल के आईसीयू में घुस रहे हैं और व्यक्ति पर गोलियां चला रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले पर हॉस्पिटल के गार्ड सहित 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। SSP कार्तिक के शर्मा का कहना है कि चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी था। उसके विरोधी गुट के लोगों ने ही उसकी हत्या किए है। उनका कहना है कि अपराधियों की तस्वीर उन्हें मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान पर’, चिराग पासवान ने जताई चिंता!
चिराग पासवान ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते के हालात पर चिंता जताते हुए पुलिस-प्रशासन के कार्यों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर उम्मीद जताई है कि प्रशासन कानून व्यवस्था को जल्द ही पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगा।उन्होंने लिखा-‘बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है , अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस – प्रशासन की कार्य करने का तरीका अब समझ से परे है। आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिन्ता का विषय है।


पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सदस्य पप्पू यादव का कहना है कि इस गोलीबारी ने नीतीश कुमार के सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मैं राज्यपाल से मिलकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करूंगा।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि, ‘‘सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को आईसीयू में घुसकर गोली मार दी। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? पुलिस का इकबाल “क्षय”, अधिकारी बने “रंक”… प्रधानमंत्री इसी जंगलराज पर प्रवचन देने बिहार आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *