Ranu Yadav: पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को पीट-पीटकर जिंदा जला दिया गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं है। पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी है।
यह दिल दहलाने वाली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटागामा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, उसी गांव के रामदेव उरांव के बेटे की झाड़ फूंक के दौरान मौत हो गई थी और दूसरे बेटे की तबीयत बिगड़ने के कारण गांव वालों ने मौत का कारण डायन को मानते हुए एक परिवार को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि बाबूलाल उरांव, मनजीत उरांव,रानियां देवी, तपतो मोसमत और सीता देवी को सबसे पहले गांव के लोगों ने बुरी तरह पीटा और फिर उन्हें जिंदा जला कर उनकी हत्या कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। घटना के बाद से ही पूरे गांव में दहशत फैला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और FSL व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जांच में जूट गई है।
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी नकुल कुमार को गिरफ्तार किया है जिस पर जिंदा जलाने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। इस घटना में बचे उस परिवार का इकलौता शख्स ललित कुमार ने बताया कि उनके पूरे परिवार को डायन बोलकर जला दिया गया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद उनके शव को पानी में फेंक दिया गया।
यह घटना रविवार की रात को हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह वारदात हुआ वह पूरी तरह से आदिवासी इलाके में आता है। चारों शवों को तालाब से निकल लिया गया है। सभी शव जली अवस्था में है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ओर गांव शामिल था। फिलहाल पूरे गांव के लोग खाली करके भाग गए हैं।
तेजस्वी यादव ने सीएम पर निशाना साधा!
पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इस घटना का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट पर अपनी बात रखी है।
