रानू यादव: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं। तनुश्री ने वीडियो में बताया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और उनकी जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है।
तनु श्री का दावा 2018 से चल रहा है उत्पीड़न!
तनुश्री ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं! यह साल 2018 से चल रहा है। आज तंग आकर मैंने पुलिस को फोन किया। कृपया कोई मेरी मदद करो! इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कुछ करो।’ उन्होंने कैप्शन में हैशटैग मीटू भी लिखा है। घर के आसपास अजीबो-गरीब आवाजें आती है एक और वीडियो शेयर किया जिसने बिल्कुल अंधेरा नजर आ रहा है, मगर अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई पड़ रही हैं।
तनुश्री ने कैप्शन में लिखा है कि अक्सर इस तरह की आवाजें आती हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैंने 2020 से लगभग हर दिन अजीब समय पर अपनी छत के ऊपर और अपने दरवाजे के बाहर इस तरह की तेज आवाजों और अन्य बहुत तेज धमाकेदार आवाजों का सामना किया है! मैं बिल्डिंग मैनेजमेंट से शिकायत करते-करते थक गई और कुछ साल पहले हार मान ली। अब मैं बस इसी के साथ रहती। खुद को इन आवाजों से दूर करने के लिए हिंदू मंत्रों वाले हेडफोन लगाती हूं। आज मैं बहुत बीमार थी। पिछले 5 साल से लगातार तनाव और एंजाइटी के चलते मुझे क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम हो गया है। अभी बहुत कुछ है, जिसका जिक्र एफआईआर में करूंगी।’
आखिर गुनहगार कौन?
वीडियो में अनुमान लगाया जा सकता है कि तनु श्री अपने पड़ोसियों और उनके घर से आने वाले शोर से परेशान हैं। तनुश्री ने आगे कहा है, ‘मैं अपने घर में मेड्स नहीं रख पा रही हूं, क्योंकि उन्होंने नौकर को प्लांट किया हुआ है। मुझे मेड्स के साथ बहुत बुरे अनुभव हुए। वे आकर चोरी करती थीं और तरह-तरह की चीजें करती थीं। मुझे अपना सारा काम खुद करना पड़ताहै। लोग मेरे दरवाजे के बाहर आते हैं। ‘ हालांकि, तनुश्री ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे लोग कौन हैं और वे किसके बारे में बात कर रही हैं?
बता दे कि इससे पहले भी तनु श्री ने नाना पाटेकर पर मूवी “हॉर्न ओके प्लीज” के सेट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर भारत में #MeToo की शुरुआत की थी। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने नाना पाटेकर के पक्ष में फैसला दिया था।

