Toshi Gupta: क्या हैं क्या आपके शरीर में मकड़ी के जाले जैसे आकर की नसें बनती हैं? क्या आपको पता हैं यह क्यों बनती हैं? या मकड़ी के जाले जैसे दिखने वाली नसों को क्या कहते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
क्या हैं स्पाइडर वेन्स ?
स्पाइडर वेन्स मकड़ी के जाले जैसे आकर की नसें होती हैं। यह लाल, बैंगनी और नीले रंग की होती हैं। जो धीरे धीरे पूरे शरीर पर बनने लगती हैं। यह दिखने में मकड़ी के जाले जैसी होती हैं। स्पाइडर वेन्स ज्यादातर पैरो पर बनती हैं। यह स्किन की पहली लेयर पर बनना शुरु होती हैं। शुरुआती दौर में यह दर्द नहीं देती। लेकिन कुछ समय बाद इनमें खतरनाक दर्द होता हैं।
क्यों होते हैं लोग स्पाइडर वेन्स का शिकार ?
स्पाइडर वेन्स बनने के बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे-
1- शरीर में विटामिन B12 की कमी होना।
2- खराब ब्लड सर्कुलेशन होना।
3- हार्मोनस का इम्बैलेंस।
4- या फिर लीवर में गड़बड़ी।
स्पाइडर वेन्स से कैसे बचें ?
स्पाइडर वेन्स से बचने के लिए आप विटामिन B12 से भरपूर खाना खाए। जैसे अंडे, दूध , लाल मांस, मछली और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स । इसके अलावा ज्यादा देर तक बैठे या खड़े ना रहे। साथ ही, समय समय पर योगा करें। या डॉक्टर के कहने पर फिजियोथेरेपी लें। ?

