Baljinder Kaur: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। सरकार फार्मर आईडी को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है जो भविष्य में जरूरी हो सकती है।

क्या है फार्मर आईडी और क्यों जरूरी है?
फार्मर आईडी एक यूनिक पहचान संख्या है जो किसानों के भूमि रिकॉर्ड, आधार और अन्य जरूरी जानकारियों से जुड़ी होती है। दरअसल, किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी है। ये किसान की एक तरह की डिजिटल प्रोफाइल होती है जिसमें सारी जानकारी होती है जैसे किसान के पास कितनी जमीन है, उस जमीन पर कौन सी फसल उगाई जाती है, खेत कहां हैं आदि। फार्मर आईडी की मदद से किसानों के फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने में मदद मिलती है। सरकार का उद्देश्य है कि सही किसान तक ही योजना का लाभ पहुंचे।

किसान कैसे बनवा सकते हैं फार्मर आईडी?
फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया आसान है। किसान नीचे दिए गए तरीकों से इसे बनवा सकते हैं:
1. नजदीकी CSC सेंटर से
अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाएं।
आधार कार्ड, भूमि के कागजात और मोबाइल नंबर साथ ले जाएं।
ऑपरेटर आपकी जानकारी दर्ज कर फार्मर आईडी बना देगा।
2. राज्य की कृषि वेबसाइट या पोर्टल से
कुछ राज्यों में फार्मर आईडी बनाने की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं। “Farmer ID / Agri Stack” विकल्प चुनें और
आधार के जरिए सत्यापन कर रजिस्ट्रेशन करें।
3. कृषि विभाग या लेखपाल की मदद से
ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लेखपाल, कृषि मित्र या ब्लॉक कृषि कार्यालय से भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आधार कार्ड
जमीन के कागजात
मोबाइल नंबर
बैंक खाता विवरण

PM-Kisan की किस्त के लिए आधार e-KYC, भूमि सत्यापन, फार्मर आईडी और बैंक-आधार लिंकिंग जरूरी हैं। इसलिए किसान इसे बनवा लें और बाकी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी रखें ताकि किस्त में कोई रुकावट न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *