Toshi Gupta: क्या अब दिल्ली की हवा भी साफ़ और सुरक्षित होगी? जी हाँ, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योकि हाल ही में केंद्र सरकार और (MoEF&CC) ने एक ख़ास कदम उठाया हैं।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली पर्वत श्रृंखला के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला किया हैं। जिसमें सभी अरावली पर्वत संबंधित राज्यों को निर्देश दिए गए हैं, कि गुजरात से दिल्ली तक फैली पूरी अरावली रेंज में कोई नई खनन लीज नहीं दी जाएगी। अब से अरावली के पूरे क्षेत्र में किसी भी तरह की नई खनन गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गयी हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों और अरावली को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

क्या यह फैसला दिल्ली के लिए होगा लाभदायक ?

जी हाँ, बिलकुल यह फैसला दिल्ली के लिए कई माईनो में अच्छा साबित हो सकता हैं क्योकि-

1- खनन बंद होने से दिल्ली में धूल, पत्थर के कण और प्रदूषण कम होगा।
2- इससे PM2.5 और PM10 जैसे खतरनाक कण घटेंगे।
3- जंगल, जानवर और पक्षियों का प्राकृतिक आवास बचेगा।
4- साथ ही साथ , इससे शहरी गर्मी (Urban Heat Island Effect) भी कम होगा।

आपको बता दें, अरावली भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला हैं। जो दिल्ली-NCR को प्रदूषण, रेगिस्तान के फैलाव और पानी की कमी से बचाने में मदद करता हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध और वैध खनन होता रहा हैं। जिससे जंगल, पहाड़ और जलस्रोत नष्ट हो रहे थे। यह मुद्दा विवाद में इसलिए हैं , क्योंकि हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों और खनन व रियल एस्टेट से जुड़े उद्योगों का कहना है कि इस फैसले से रोजगार, राजस्व और विकास कार्य प्रभावित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *