Suvangi Pradhan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि गोविंदा ने हॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और वह भी दुनिया के सबसे बड़े फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म ‘अवतार 3’ से। वायरल हो रहे एक वीडियो में गोविंदा को अवतार की दुनिया जैसे सेटअप में देखा जा सकता है, जहां वह अपने स्टाइल में एक फेमस हिंदी डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही फैंस कंफ्यूज हो गए औऱ इंटरनेट पर हलचल मच गई
कई यूजर्स इसे गोविंदा का इंटरनेशनल डेब्यू बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे किसी प्रमोशनल वीडियो या AI-जनरेटेड क्लिप का हिस्सा मान रहे हैं। वीडियो में गोविंदा का लुक अवतार फ्रेंचाइज़ी के नीले रंग और फ्यूचरिस्टिक बैकग्राउंड से मेल खाता दिख रहा है, जिससे यह और ज्यादा भरोसेमंद लग रहा है। खास बात यह है कि वीडियो में वह अपने चिर-परिचित अंदाज में हिंदी डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस को बेहद एक्साइटेड कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #GovindaInAvatar और #Avatar3 जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं
फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अगर यह सच है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात होगी। वहीं कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि अवतार की दुनिया में भी गोविंदा स्टाइल छा गया। हालांकि, अब तक इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो जेम्स कैमरून की टीम की ओर से और न ही गोविंदा या उनके मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान सामने आया है।
यह वीडियो किसी एड, फैन-मेड कंटेंट या एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया हो सकता है
अवतार 3 पहले से ही दुनिया की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है और इसके हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी रहती है। ऐसे में गोविंदा का नाम इससे जुड़ना लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। सच जो भी हो, लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर गोविंदा को सुर्खियों में ला दिया है और साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम आज भी कायम है।
