Muskan Garg: गूगल ने टेक जगत में एक ऐसा इनोवेशन पेश किया है जो आपातकालीन सेवाओं में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। कम्पनी का नवीनतम फीचर “इमरजेंसी लाइव वीडियो” आपके फोन को वास्तविक समय में बचाव टूल में बदल देता है। यह विशेषता आपातकालीन परिस्थितियों में मददगार एजेंसियों को लाइव कैमरा फीड, स्थान और परिस्थिति अपडेट भेज सकती है, वह भी सिर्फ एक टैप में ही।
क्या है इमरजेंसी लाइव वीडियो फीचर?
गूगल ने यह फीचर उन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए बनाया है जहां व्यक्ति फोन करने या स्थिति समझाने की हालत में नहीं होता। जैसे:
1.) दुर्घटना
2.) मेडिकल इमरजेंसी
3.) प्राकृतिक आपदा
4.) खतरे या हमले की स्थिति
ऐसे में फोन पर इमरजेंसी ऑप्शन दबाते ही आपातकालीन सेवा को आपका कैमरा लाइव दिखाने लगेगा, ताकि वे स्थिति को बिना देरी समझकर तुरंत सही कदम उठा सकें।
फोन का कैमरा कैसे करेगा मदद?
जब आप इमरजेंसी में “शेयर लाइव वीडियो” चुनते हैं, तो:
1.) आपके फोन का फ्रंट या बैक कैमरा तुरंत सक्रिय हो जाता है।
2.) वीडियो सीधे 911 / 112 जैसी सेवाओं (या आपके देश की हेल्पलाइन) तक पहुंचता है।
3.) अधिकारी लाइव सिचुएशन देखकर यह तय कर पाते हैं कि किस प्रकार की मदद और कितनी जल्दी चाहिए।
4.) अगर नेटवर्क कमजोर हो, तो सिस्टम कम डेटा में भी वीडियो ट्रांसमिट कर सकता है।
यह फीचर ऐसी जगहों पर गेम-चेंजर साबित हो सकता है जहां पर एक सेकंड भी मायने रखता है।
लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी डेटा भी भेजेगा:
केवल वीडियो ही नहीं, गूगल:
1.) आपकी सटीक लोकेशन,
2.) बैटरी प्रतिशत,
3.) नेटवर्क स्टेटस,
4.) और आसपास की संभावित गतिविधियों को भी सुरक्षित तरीके से एजेंसियों तक पहुंचाता है। इससे रिस्क्यू टीम आपको ढूंढने में समय बर्बाद नहीं करती और तुरंत आप तक सहायता पहुंचाई जाती है।
प्राइवेसी का पूरा ख्याल:
गूगल का कहना है कि लाइव वीडियो सिर्फ इमरजेंसी टीम तक ही जाएगा और यह डेटा रिकॉर्ड या सेव नहीं किया जाएगा। इससे यूजर की प्राइवेसी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
संकट की घड़ी में वरदान:
“इमरजेंसी लाइव वीडियो” एक विशेष तकनीक है जो सीधे मानव जीवन बचाने से संबंधित है। यह सुविधा हर देश में लागू होने से अनगिनत जिंदगियां बच सकती हैं और हादसों में रिस्पॉन्स टाइम भी कम होगा।
