Baljinder Kaur: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर अपने चर्चित शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के चौथे सीजन के साथ दर्शकों के सामने आने जा रहे हैं। यह शो 20 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और फैन्स के लिए एक बार फिर खुशी की वजह बन गया है।

शो कब और कहाँ दिखेगा?
नेटफ्लिक्स ने घोषणा कर दी है कि “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” का सीजन 4 20 दिसंबर, 2025 से रात 8 बजे से स्ट्रीम होगा। नए सीजन को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा जहाँ हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज होंगे।

क्या नया है इस सीजन में?

इस बार कपिल शर्मा और उनकी टीम ने शो को पूरी तरह ताज़ा रूप और अंदाज़ में तैयार किया है। इस बार कई नए अवतारों नजर आएँगे, जैसे GenZ बाबा, Tau जी, Raja, Mantri जी आदि । इस तरह से यह सीजन एक “मस्ती‑वर्स” जैसा देखने को मिलेगा जहाँ हँसी के कई नए रूप होंगे।

दिखेंगे कौन‑कौन?

सीज़न 4 में कपिल शर्मा के साथ फिर लौट रही है उनकी मज़ेदार टीम
सुनील ग्रोवर
कीकू शारदा
कृष्‍णा अभिषेक
ये सभी अपने पुराने अंदाज़ में हँसी‑ठिठोली और मनोरंजन करेंगे। वहीं अर्चना पुरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस सीज़न में अपनी मौजूदगी से शो को और मज़ेदार बनाएँगे।

महत्वपूर्ण अतिथि
हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस भी इस सीजन में पहली गेस्ट के रूप में दिखाई दे सकती हैं जिससे फैंस में और उत्साह बढ़ गया है। उनकी और कपिल शर्मा की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिससे शो को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

फैंस की उत्सुकता
फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित हैं। प्रोमो जारी होते ही दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं और इस नए सीज़न के लिए उत्सुकता ज़ाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *