Suvangi Pradhan: फ़िल्म स्टार सलमान खान की कंपनी ने रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 10,000 करोड़ रुपए की मेगा टाउनशिप परियोजना का ऐलान किया है। तेलंगाना सरकार के साथ कंपनी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया, जिसके बाद इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है।


कंपनी का दावा है कि यह देश की सबसे आधुनिक और टिकाऊ टाउनशिप में से एक होगी
करीब 1,500 एकड़ में विकसित होने वाली यह टाउनशिप हाई-एंड लाइफस्टाइल, फिल्म उद्योग और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। प्रोजेक्ट में 18 होल का वर्ल्ड क्लास गोल्फ कोर्स, मॉडर्न फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स, लग्ज़री रेजिडेंशियल ज़ोन, मल्टीपर्पज़ एंटरटेनमेंट एरीना और बड़े पैमाने पर हरित क्षेत्र शामिल होंगे।


तेलंगाना सरकार इस प्रोजेक्ट को प्रदेश में रोजगार सृजन और निवेश बढ़ाने वाला प्रमुख इंजन मान रही
अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण चरण में करीब 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद फिल्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लंबे समय तक हजारों नौकरियों के अवसर खुलेंगे। सलमान की कंपनी ने बताया कि टाउनशिप में बनने वाला फिल्म स्टूडियो अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा जिसमें हाई-टेक शूटिंग फ़्लोर, वीएफएक्स लैब्स, पोस्ट-प्रोडक्शन सेंटर और इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड आउटडोर सेट्स तैयार किए जाएंगे।


इससे न सिर्फ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को, बल्कि बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म भी यहां बड़े पैमाने पर शूटिंग कर पाएंगे
कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य फिल्म, पर्यटन और रियल एस्टेट सेक्टर को एक साथ जोड़ते हुए नई संभावनाओं का निर्माण करना है। निर्माण कार्य अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है और टाउनशिप का पहला फेज़ लगभग तीन साल में पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *